अक्षय खन्ना करने वाले हैं RACE 4 में कमबैक? प्रोड्यूसर तौरानी ने कास्टिंग को लेकर दिया जवाब
धुरंधर-2 के बाद अक्षय खन्ना की अपकमिंग फिल्में कौन सी होंगी? इस सवाल का जवाब जानने के लिए फैंस बेताब हैं। गॉसिप गलियारों में चर्चा थी कि शायद वह रेस-4 में बतौर लीड विलेन नजर आ सकते हैं। लेकिन क्या वाकई?

आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर' की वजह से अक्षय खन्ना को इतनी हाइप मिल गई है कि अब वह अपनी अगली फिल्मों का चुनाव बहुत सोच समझकर कर रहे हैं। क्रिएटिव कारणों के चलते उन्होंने दृश्यम-3 छोड़ दी, हालांकि इस पर मेकर्स का ओपिनियन अलग है। लेकिन क्या रेस-4 में अक्षय खन्ना एक बार फिर वापसी करेंगे? मालूम हो कि अक्षय खन्ना ने फिल्म रेस (2008) में काम किया था, लेकिन फिर इसके पार्ट-2 और पार्ट-3 में नजर नहीं आए।
RACE 4 में नहीं होंगे अक्षय खन्ना?
अब धुरंधर के ब्लॉकबस्टर हिट होने के बाद चर्चा छिड़ी कि वह रेस-4 में बतौर लीड विलेन फिर एक बार नजर आ सकते हैं। लेकिन क्या वाकई ऐसा है? आधिकारिक जानकारी के मुताबिक ऐसा बिलकुल भी नहीं है। प्रोड्यूसर रमेश तौरानी ने साफ किया है कि अक्षय खन्ना रेस फ्रैंचाइजी के अगले पार्ट में वापसी नहीं करेंगे, जिससे फिल्म के अगले पार्ट को लेकर चल रही कयासबाजी पर विराम लग गया है। एक इंटरव्यू में तौरानी ने इन अफवाहों को विराम देते हुए कहा, "नहीं, हमने अक्षय से संपर्क नहीं किया है। इसकी कोई गुंजाइश ही नहीं थी।"
स्टार कास्ट को लेकर दिया जवाब
कुछ लोगों को यह भी लग रहा था कि फिल्म में उनके किरदार को वापस लाने के लिए कहानी में कुछ बदलाव किए जा सकते हैं। हालांकि निर्माता रमेश ने इस बारे में कहा, "उन्हें वापस लाने के बारे में सोचा नहीं है। पहली फिल्म में उनके किरदार का एक्सीडेंट हो जाता है, उनकी कहानी वहीं खत्म हो गई थी, और वह वहीं रहेगी।" फिल्म के अलग-अलग एक्टर्स की कास्टिंग को लेकर भी रमेश तौरानी ने साफ किया और कयासों को खारिज करते हुए कहा, "अभी तक किसी भी एक्टर को फाइनल नहीं किया गया है। स्क्रिप्ट पर काम जारी है।"
लेखक के बारे में
Puneet Parasharपरिचय और अनुभव
पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।
पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।
करियर का सफर
पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।
एंटरटेनमेंट और विजन
मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


