Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडAkshaye Khanna Scolded Mukesh Chhabra Dhurandhar Casting Process Smoked while listening to script ranveer singh film
अक्षय खन्ना ने मुकेश छाबड़ा को लगाई थी डांट, धुरंधर की स्क्रिप्ट सुनते हुए कर रहे थे स्मोक

अक्षय खन्ना ने मुकेश छाबड़ा को लगाई थी डांट, धुरंधर की स्क्रिप्ट सुनते हुए कर रहे थे स्मोक

संक्षेप:

Dhurandhar Casting: साल 2025 में रिलीज हुई धुरंधर की हर जगह चर्चा हो रही है। इस फिल्म में अक्षय खन्ना की परफॉर्मेंस चर्चा का विषय बनी हुई है। पर क्या आप जानते हैं जब मुकेश छाबड़ा ने फिल्म की कास्टिंग के लिए अक्षय से बात की थी तो अक्षय ने उन्हें डांट लगा दी थी। 

Jan 01, 2026 07:57 pm ISTHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

साल 2025 रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर के लिए याद किया जाएगा। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जो कमाल किया है वो अब भी जारी है। इस फिल्म में रणवीर सिंह भले ही लीड रोल में हों, लेकिन फिल्म के बाकी कलाकारों ने भी फैंस के दिल में खास जगह बनाई है। खासकर,अक्षय खन्ना ने। अक्षय खन्ना ने फिल्म में रहमान डकैत की भूमिका निभाई है। फिल्म रिलीज होने के बाद से ही अक्षय खन्ना सोशल मीडिया पर छा गए थे। उनके रोल और एक्टिंग को खूब पसंद किया गया है। पर क्या आप जानते हैं कि अक्षय खन्ना से जब मुकेश छाबड़ा ने फिल्म को लेकर बात की थी तो अक्षय ने उन्हें डांट लगा दी थी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सबसे पहले हुई थी रणवीर सिंह की कास्टिंग

इंडिया टुडे से खास बातचीत में मुकेश छाबड़ा ने बताया कि जब वो फिल्म से जुड़े तब रणवीर सिंह की कास्टिंग हो चुकी थी। उन्होंने कहा कि रणवीर सिंह की कास्टिंग के बाद फिल्म में और स्टार्स लाना मुश्किल था क्योंकि फिल्म में पहले ही एक बड़ा स्टार आ चुका था। मुकेश ने कहा कि मुंबई फिल्म इंडस्ट्री ऐसे ही चलती है।

ये भी पढ़ें:धुरंधर के सैलाब में बह जाएगी इक्कीस? देखें कहां पहुंची वॉर मूवी की अडवांस बुकिंग

मेकर्स को नहीं लगा था कि अक्षय करेंगे धुरंधर

मुकेश ने कहा कि धुरंधर की कास्टिंग के लिए उनके पास बड़े आइडियाज थे, आदित्य धर को भी लग रहा था कि मुकेश पागल हो गए हैं। मेकर्स को पहले नहीं लगा था कि अक्षय खन्ना फिल्म के लिए हां कर देंगे क्योंकि अक्षय अपने प्रोजेक्ट्स को लेकर बहु सिलेक्टिव हैं। मैंने कहा, " मैंने कहा, अक्षय पाजी कर लेंगे। और फिर सब इसके लिए मान गए।"

जब मुकेश ने अक्षय को लगाई डांट

मुकेश छाबड़ा ने बताया कि जब उन्होंने फिल्म के लिए अक्षय खन्ना को पहली बार कॉल किया तो उन्होंने मुकेश को डांट दिया था। मुकेश ने कहा, “मैं सच कहूं तो मैंने तब छावा नहीं देखी थी। लेकिन मैंने उन्हें कॉल किया। उन्होंने पहले मुझे डांटा। उन्होंने कहा- पागल हो गया है क्या? मैंने उनसे कहा कि कम से कम एक बार मुझे सुन तो लीजिए।”

मुश्किल से स्क्रिप्ट सुनने के लिए माने अक्षय खन्ना

मुकेश ने कहा कि बहुत मुश्किल से अक्षय खन्ना स्क्रिप्ट सुनने के लिए माने। अक्षय खन्ना से मिलने के लिए आदित्य धर मुकेश छाबड़ा को ऑफिस तक लेकर गए थे। मुकेश ने कहा, मैंने उनसे (अक्षय) कहा था कि वो ऑफिस आ जाएं। उन्होंने कहा- मैं तो यहां रहता ही नहीं हूं। बोल कहां आना है?

ये भी पढ़ें:रणवीर सिंह की धुरंधर नए साल पर दोबारा हुई रिलीज, फिल्म में हुए बदलाव

मुकेश ने आगे बताया, “वो आए और घंटों ऑफिस में बैठे। उन्होंने शांति से सुनी स्क्रिप्ट। वो स्मोकिंग करते रहे। जब हमने खत्म किया तो उन्होंने कहा- ये बहुत अच्छी है। शाबाश यार। बड़ा मजा आएगा।”

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey
हर्षिता पांडेय लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है। इससे पहले वह आज तक में काम कर चुकी हैं। एंटरटेनमेंट के अलावा मेंटल हेल्थ की खबरों में रुचि रखती हैं। काम से इतर वह अपना अधिकांश वक्त फिल्में देखने में बिताती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।