
Dhurandhar Box Office: रणवीर-अक्षय खन्ना की फिल्म छूने वाली है 200 करोड़, 6 दिन में कमा डाले इतने
रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर शानदार एक्टिंग और दमदार कहानी के लिए पसंद की जा रही है। कमाई की बात करें तो फिल्म ने सिर्फ 6 दिनों में शानदार कलेक्शन कर लिया है। जल्द फिल्म 200 करोड़ का आंकड़ा छूने वाली है।
रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर इस साल की सबसे बड़ी फिल्म बनती जा रही है। ऑडियंस, फिल्म क्रिटिक्स से लेकर सेलिब्रिटीज भी फिल्म की तारीफ करते नहीं थक रहे। फिल्म में नजर आ रहे अक्षय खन्ना का किरदार रहमान डकैत सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। फिल्म की कमाई की बात करें तो वीकेंड अपर धमाका करने के बाद ये फिल्म वीक डेज में भी शानदार कमाई कर रही है। फिल्म ने सिर्फ 6 दिनों में 174 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है।
फिल्म की धमाकेदार कमाई
250 करोड़ के बजट में बनी फिल्म धुरंधर ने पहले दिन 28 करोड़ के साथ धमाकेदार शुरुआत की थी। दूसरे दिन शनिवार को 32 करोड़, रविवार को कमाई 43 करोड़ तक पहुंच गई, सोमवार को फिल्म ने 23.25 करोड़ कमाए और आज मंगलवार को 26.50 करोड़। और आज बुधवार को फिल्म की कमाई खबर लिखने तक 21.71 हुई है। रिलीज़ के बाद इन 6 दिनों में फिल्म ने कुल 174.96 करोड़ कमा लिए हैं। अगले दो दिनों में फिल्म 200 करोड़ पार कर जाएगी।
जमकर हो रही है तारीफ
बता दें, आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ की वजह से खूब चल रही है। फिल्म को लेकर हो रही तारीफ की वजह ऑडियंस थिएटर तक जा रही है। रणवीर सिंह की दमदार परफॉरमेंस और अक्षय खन्ना का किरदार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ऑडियंस ने इस फिल्म का असली धुरंधर अक्षय खन्ना को बताया है। वहीं आर माधवन, राकेश बेदी, संजय दत्त और अर्जुन रामपाल के किरदार की खूब तारीफ हो रही है। फिल्म अगले दिनों में 200 करोड़ की कमाई करने वाली है।
OTT रिलीज की जानकरी
हाल में धुरंधर के OTT रिलीज से जुड़ी जानकारी भी सामने आई थी बताया गया था कि नेटफ्लिक्स ने 130 करोड़ में फिल्म के दोनों राइट्स खरीदे हैं। आगे आने वाले दिनों में ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर देखी जा सकती है।

लेखक के बारे में
Usha Shrivasलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




