
धुरंधर से पहले इन 5 फिल्मों में विलेन बने थे अक्षय खन्ना, एक्टिंग देख हैरान हो गई थी ऑडियंस
अक्षय खन्ना फिल्म धुरंधर में अपने खूंखार किरदार रहमान डकैत के लिए तारीफें बटोर रहे हैं। लेकिन इससे पहले एक्टर इन 5 फिल्मों में विलेन बन अपनी ऑडियंस को हैरान कर चुके हैं। अक्षय ने पहले भी निभाए हैं विलेन के किरदार।
बॉलीवुड एक्टर अक्षय खन्ना इन दिनों अपनी फिल्म धुरंधर के लिए तारीफें बटोर रहे हैं। एक्टर ने फिल्म में रहमान डकैत का किरदार निभाया है जिनका एंट्री सीन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। फिल्म में अक्षय खन्ना एक ऐसे विलेन के किरदार में हैं जो अपने दुश्मनों को सबसे क्रूर तरीके से मारता है। लेकिन ये कोई पहली बार नहीं है जब अक्षय खन्ना ने विलेन बन ऑडियंस को हैरान किया हो। अक्षय ने अपने अभी तक के अपने करियर में शानदार विलेन बन अपनी एक्टिंग से खुश कर दिया।
हमराज
साल 2002 में आई फिल्म हमराज को ऑडियंस से अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। इस फिल्म में अक्षय के अलावा अमीषा पटेल और बॉबी देओल ने अहम किरदार निभाया था। अक्षय पहली बार एक ग्रे शेड करण मल्होत्रा के किरदार में नजर आए थे। फिल्म में उनकी विलेनगिरी से और चालाकी से ऑडियंस को जरूर नफरत हुई होगी। लेकिन अपने इसी किरदार और जबरदस्त एक्टिंग से वो सभी पर भारी पड़ गए थे।

दीवानगी
साल 2002 में आई फिल्म दीवानगी में अक्षय खन्ना ने राज गोयल नाम का किरदार निभाया था जो दिमागी रूप से बीमार होता है। फिल्म में उनके इस किरदार को पसंद किया गया था।
धुरंधर के बाद इन 6 फिल्मों से धमाका करने वाले हैं अक्षय खन्ना

रेस
साल 2008 में आई रेस में अक्षय खन्ना ने ने राजीव सिंह का किरदार निभाया था। एक ऐसा सौतेला भाई जो अपने ही भाई को धोखा देता है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट रही थी। सैफ अली खान समेत कई एक्टर्स ने अपनी परफॉरमेंस से प्रभावित किया था।

ढिशूम
अक्षय खन्ना ने नए और पुराने सभी एक्टर्स के साथ काम किया है। उन्होंने साल 2016 में आई फिल्म ढिशूम में राहुल वगाह का किरदार निभाया था। फिल्म में वो विराज नाम के किरदार का किडनैप कर लेते हैं। फिल्म में वरुण धवन और जॉन अब्राहम लीड रोल में नजर आए थे।

छावा
2025 का ये साल अक्षय खन्ना के नाम रहा। इस साल की शुरुआत में आई फिल्म छावा में एक्टर ने मुगल औरंगजेब का किरदार निभाया था। फिल्म इस साल की सबसे बड़ी हिट साबित हुई। इस फिल्म में विक्की कौशल ने लीड किरदार निभाया था।

धुरंधर
अक्षय खन्ना अब अपनी फिल्म धुरंधर के लिए खबरों में बने हुए हैं। इस फिल्म में एक्टर ने रहमान डकैत का किरदार निभाया है जो अब वायरल हो गया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जो फिल्म में एक्टर पर फिल्माया गया है। अक्षय खन्ना ने का ये किरदार लीड रणवीर सिंह पर भारी पड़ा है।

लेखक के बारे में
Usha Shrivasलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




