'धुरंधर' के बाद अक्षय खन्ना का नया अवतार, 'महाकाली' में करेंगे दैत्य गुरु शुक्राचार्य का रोल
Akshaye Khanna: अक्षय खन्ना को फिल्म धुरंधर में देखने के बाद फैंस उनकी अगली फिल्म का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच उनकी अगली फिल्म से फर्स्ट लुक सामने आ गया है।

बॉलीवुड एक्टर अक्षय खन्ना के करियर का ग्राफ फिल्म 'धुरंधर' की सक्सेस के बाद काफी तेजी से ऊपर गया है। फैंस उनकी अगली फिल्म के लिए बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और अब इंतजार खत्म होने को है। क्योंकि अब वह एक बिल्कुल नए अवतार में नजर आने वाले हैं। अक्षय के जन्मदिन (28 मार्च) के मौके पर फिल्ममेकर प्रशांत वर्मा ने उनकी अपकमिंग फिल्म 'महाकाली' से एक बिहाइंड-द-सीन फोटो शेयर की है। इस फिल्म के जरिए अक्षय अपना तेलुगु डेब्यू करने जा रहे हैं। फिल्म में अक्षय 'शुक्राचार्य' की भूमिका निभाएंगे, जिन्हें मेकर्स ने एक 'अनंत असुर गुरु' के रूप में दिखाया है।
शुक्राचार्य के किरदार में नजर आएंगे अक्षय खन्ना
बता दें कि फिल्म 'महाकाली' प्रशांत वर्मा सिनेमैटिक यूनिवर्स का एक अहम हिस्सा है। फिल्म में भूमि शेट्टी लीड रोल में हैं और यह इस यूनिवर्स की पहली 'फीमेल सुपरहीरो' फिल्म होगी। मालूम हो कि फिल्म 'महाकाली' का निर्देशन पूजा अपर्णा कोल्लुरु कर रही हैं। अक्षय खन्ना का 'असुर गुरु' वाला लुक और प्रशांत वर्मा की स्टोरीटेलिंग ने दर्शकों के बीच इस फिल्म को लेकर अभी से तगड़ा बज बना दिया है। सोशल मीडिया पर अभी से इस लुक की चर्चा शुरू हो गई है और माना जा रहा है कि इसमें अक्षय खन्ना के होने का मेकर्स को फायदा मिलेगा।
अक्षय खन्ना की तारीफ में प्रशांत ने किया ये पोस्ट
प्रशांत वर्मा ने अक्षय खन्ना के साथ काम करने के अपने अनुभव को सम्मान की बात बताया है। उन्होंने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो अक्षय खन्ना सर। आप एक ऐसे सच्चे एक्टर हैं जो साबित करते हैं कि असली टैलेंट को शोबाजी की जरूरत नहीं होती। आपकी सहज स्क्रीन प्रेजेंस, दमदार परफॉर्मेंस और बेमिसाल क्लास हमेशा अलग दिखती है। आपके साथ काम करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है।' प्रशांत ने आगे कहा कि वह अक्षय ने साथ मिलकर की गई अपनी मेहनत पर्दे पर दिखाने के लिए बेताब हैं।
'धुरंधर' के बाद अक्षय खन्ना की अपकमिंग फिल्में
वर्क फ्रंट की बात करें तो 'महाकाली' के अलावा अक्षय खन्ना के पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स पाइपलाइन में हैं। 'धुरंधर' की सक्सेस के बाद वह सिद्धार्थ पी मल्होत्रा की अगली फिल्म 'इक्का' की तैयारियों में जुटे हैं। इस फिल्म में अक्षय खन्ना सुपरस्टार सनी देओल के साथ नजर आएंगे। अक्षय इस फिल्म में लीड विलेन की किरदार में नजर आएंगे। स्टारकास्ट की बात करें तो दिया मिर्जा, तिलोत्तमा शोम और संजीदा शेख जैसे सितारे भी शामिल हैं। यह फिल्म सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जाएगी।
लेखक के बारे में
Puneet Parasharपरिचय और अनुभव
पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।
पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।
करियर का सफर
पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।
एंटरटेनमेंट और विजन
मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


