अक्षय खन्ना ने उड़ाए होश, फिल्म ‘महाकाली’ की पहली झलक देख पागल हुए लोग, बोले- रोंगटे खड़े हो गए

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Akshaye Khanna: ‘धुरंधर’ में रहमान डकैत का किरदार निभाने के बाद अब अक्षय खन्ना अपनी अपकमिंग फिल्म ‘महाकाली’ में असुरों के गुरु शुक्राचार्य का रोल प्ले कर रहे हैं।

Mahakali
महाकाली की पहली झलक

बॉलीवुड एक्टर अक्षय खन्ना की फिल्म 'महाकाली' की पहली झलक सामने आ गई है। इस फिल्म को पूजा अपर्णा कोल्लुरू डायरेक्ट कर रहे हैं और इसमें अक्षय खन्ना ने शुक्राचार्य का किरदार निभाया है। पौराणिक कथाओं और पुराणों के मुताबिक, शुक्राचार्य असुरों के गुरु थे और उन्हें बहुत विद्वान व ज्ञानी माना जाता था।

‘महाकाली’ के टीजर में क्या दिखाया गया है?

टीजर की शुरुआत एक बच्चे के रोने से होती है। इसके बाद अक्षय खन्ना की आवाज आती है। शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना कहते हैं, ‘समुद्र मंथन के समय देवों एवं असुरों के समान श्रमदान करने के पश्चात विष्णु ने केवल देवों को अमृत प्रदान किया। यह धर्म है या अधर्म? इंद्र के सिंहासन का अधिकार हमसे छीन लिया गया। यह धर्म है या अधर्म? समस्त असुर जाति को पाताल में धकेल कर 14 लोक के द्वार बंद कर दिए गए। यह धर्म है या अधर्म? केवल 14 दिनों में असुरों का विजय घोष हमारे कानों में गूंज उठेगा। सदैव के लिए असुर मुक्त हो जाएंगे।’ इसके बाद अक्षय खन्ना का लुक दिखाया जाता है। लोगों को शुक्राचार्य की ताकत की झलक दिखाई जाती है।

'रहमान डकैत' के बाद ' शुक्राचार्य' के रोल में बवाल मचाएंगे अक्षय खन्ना, जानें एक्टर के 10 बेहतरीन रोल

महाकाली का किरदार किसने निभाया है?

टीजर के अंत में महाकाली की भी झलक दिखाई जाती है। बता दें, महाकाली का किरदार एक्‍ट्रेस भूमि शेट्टी ने निभाया है। वह इससे पहले कन्नड़ टीवी सीरीज 'किन्नारी' और तेलुगू सीरीज 'निन्ने पेल्लादथा' में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा वह टीवी रिएलिटी शो 'बिग बॉस कन्नड़' की कंटेस्‍टेंट भी रह चुकी हैं।

अक्षय खन्ना की ये एक्शन थ्रिलर फिल्म देखी है? मिली है 7.5 की रेटिंग, साल 2021 में हुई थी रिलीज

क्या बोल रहे हैं लोग?

लोग ‘महाकाली’ के टीजर से काफी इम्प्रेस हो गए हैं। वे कह रहे हैं कि अक्षय खन्ना के लिए एक्साइटेड थे, लेकिन टीजर देखने के बाद भूमि शेट्टी को देखने के लिए भी एक्साइटेड हैं। एक ने लिखा, ‘रोंगटे खड़े हो गए।’ दूसरे ने लिखा, ‘अक्षय खन्ना की कोई लिमिट नहीं है।’ तीसरे ने लिखा, ‘भाई जल्दी लाओ इस फिल्म को।’

कब रिलीज होगी फिल्म?

मेकर्स ने बताया कि वे इस फिल्म को 8 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में तमिल, तेलुगू, मलयालम, हिंदी और कन्नड़ भाषा में रिलीज करेंगे। मतलब इसका क्लैश गोविंदा के बेटे यशवर्धन की डेब्यू फिल्म ‘हीरो की हिरोइन’ से होगा।

अक्षय खन्ना से पहले साउथ एक्टर को ऑफर हुआ था रहमान डकैत का रोल, बोले धुरंधर के कास्टिंग डायरेक्टर

महाकाली
Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडअक्षय खन्ना ने उड़ाए होश, फिल्म महाकाली की पहली झलक देख बोले लोग-रोंगटे खड़े हो गए