'जो गालियां उन्होंने दीं...', जब प्रोड्यूसर्स की इस हरकत पर भड़क गए थे अक्षय खन्ना

Harshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share

एक्टर अमित बहल ने एक पॉडकास्ट में बताया कि कैसे एक बार अक्षय खन्ना प्रोड्यूसर्स और प्रोडक्शन टीम पर भड़क गए थे। उन्होंने बताया कि उन्होंने सबके सामने प्रोड्यूसर्स और प्रोडक्शन टीम को फटकार लगा दी थी। 

'जो गालियां उन्होंने दीं...', जब प्रोड्यूसर्स की इस हरकत पर भड़क गए थे अक्षय खन्ना

अक्षय खन्ना के बारे में कहा जाता है कि वो सेट पर बहुत ज्यादा बात नहीं करते हैं। लेकिन एक बार किसी फिल्म की शूटिंग के लिए पूरी टीम साथ थी। ऐसे में प्रोड्यूसर्स की तरफ से कुछ ऐसा हुआ कि अक्षय खन्ना बुरी तरह भड़क गए। उन्होंने सबके सामने प्रोड्यूसर्स और प्रोडक्शन टीम पर गुस्सा किया था। उन्होंने गालियां दी थीं। एक्टर अमित बहल ने इस किस्से को हाल ही में एक पॉडकास्ट में बताया। उन्होंने बताया कि उस दिन अक्षय खन्ना ने बताया था कि भूख का मतलब क्या होता है।

सिद्धार्थ कनन के साथ खास बातचीत में एक्टर अमित बहल ने बताया कि एक बार किसी फिल्म की शूटिंग के लिए पूरी टीम किसी होटल में रुकी थी। उन्होंने बताया कि जो बड़े एक्टर्स थे उन्हें 5 स्टार होटल में रुकाया गया, जो कम पॉपुलर एक्टर होते हैं उन्हें 3 स्टार होटल में रुकाया गया था।

जब 5 स्टार होटल में खाना खाने आया एक्टर

अमित ने बताया कि सभी एक्टर्स को साथ में शूटिंग के लिए निकलना था तो ये तय हुआ कि लंच सब साथ में करेंगे, उसके बाद निकलेंगे शूटिंग के लिए। एक दूसरे होटल का एक्टर हमारे होटल में था। उसने बुफे से खाना लेने के लिए प्लेट उठाई। उस एक्टर पर प्रोड्यूसर के किसी रिश्तेदार की नजर पड़ गई। तो ये हुआ कि ये एक्टर यहां नहीं रुका है, इसे यहां का खाना नहीं खाना चाहिए। उस एक्टर ने अपना पहला निवाला खाया था कि तभी प्रोडक्शन वाले ने उसे बोला कि वो यहां खाना नहीं खा सकता है। उस एक्टर ने तुरंत प्लेट रख दी और सुन्न होकर कोने में जाकर बैठ गया।

प्रोड्यूसर पर भड़क गए थे अक्षय खन्ना

अक्षय खन्ना ने दूर से ये चीज नोटिस की और इसके बाद प्रोड्यूसर और प्रोडक्शन टीम पर उनका गुस्सा फूट गया। अमित बहल ने बताया गुस्सा होने के बाद अक्षय खन्ना ने क्या कहा। अमित ने बताया- उस आदमी ने उस दिन जो स्पीच दी थी…कि भूख और इज्जत का मतलब क्या होता है? मतलब वो आधे अंग्रेज हैं, तो वो धाराप्रवाह बोलते हैं। जो गालियां उन्होंने दीं, वो मैं नहीं बताऊंगा। लेकिन मुझे उस दिन पता चला कि ये आदमी कितना इंटेंस है और कितना दिल से सोचता है दूसरे कलाकारों के बारे में।"

ज्वालामुखी के लावा की तरह फूटे थे अक्षय खन्ना

अमित ने बताया कि अक्षय का गुस्सा प्रोड्यूसर, प्रोडक्शन वाले और जिन औरतों ने ये बात शुरू की थी, सब पर निकला। अक्षय ने कहा था- प्लेट गिनने या कम होने से पिक्चर अच्छी नहीं बनती, लोगों की दुआओं से फिल्म बनती है। अमित ने कहा कि अक्षय सब दूर से देख रहे थे, इसके बाद जो वो फूटे हैं, मतलब ऐसा लग रहा था कि जैसे एक ज्वालामुखी का लावा फटा है।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।