विक्की कौशल की छावा से अक्षय खन्ना का लुक वायरल, औरंगजेब के किरदार में एक्टर को पहचानना मुश्किल
- विक्की कौशल की फिल्म छावा से अक्षय खन्ना का जानदार लुक सामने आ गया है। फिल्म में एक्टर औरंगजेब के किरदार में नजर आएंगे। इस लुक से औरंगजेब की क्रूरता झलक रही है।

बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल स्टारर फिल्म ‘छावा’ का ऑडियंस को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म से एक्टर की झलक पहले ही सामने आ चुकी है। लेकिन अब अक्षय खन्ना को सम्राट औरंगजेब के किरदार में देख कर सोशल मीडिया यूजर्स हैरान हैं। एक्टर को इस लुक में पहचान पाना मुश्किल है। अक्षय कई फिल्मों में अलग किरदार निभा चुके हैं। लेकिन छावा से उनका ये लुक सबसे अलग और शानदार है। उम्मीद है फिल्म में उनका काम भी जबरदस्त हो।
फिल्म से अक्षय खन्ना का लुक रिलीज किया गया। एक्टर को मुगल सम्राट औरंगज़ेब के किरदार में देखा जा सकता है। चेहरे पर गंभीरता और क्रूरता साफ झलक रही है। लंबे सफेद बाल, रॉयल आउटफिट और उनके रुख में औरंगज़ेब की निर्ममता को दर्शाता यह लुक बेहद शानदार है। अक्षय खन्ना को इस अंदाज में देखना ऑडियंस और फैंस के लिए एक नया अनुभव होगा।
‘छावा’ की कहानी मुगल साम्राज्य के समय की एक महाकाव्य गाथा है, जिसमें शक्ति, राजनीति और विश्वासघात की गहराइयों को दिखाया गया है। फिल्म में ऐतिहासिक घटनाओं को जीवित किया जाएगा, जिसमें औरंगज़ेब की क्रूरता और सत्ता के प्रति उनकी भूख को दिखाया गया है। इसके साथ ही फिल्म विक्की कौशल के किरदार के जरिए एक योद्धा की कहानी को भी पेश करेगी, जो अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ता है। फिल्म में रश्मिका मंदाना महारानी येसूबाई के किरदार में दिखेंगी।
लक्ष्मण उतेकर के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 14 फरवरी 2025 को थिएटर में रिलीज़ हो रही है । एआर रहमान का म्यूजिक ने फिल्म को और खास बना दिया है। फिल्म का ट्रेलर जल्द ही रिलीज किए जाने की खबर है।
लेखक के बारे में
Usha Shrivasपरिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।
एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



