Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडAkshaye Khanna Kissing Karisma Kapoor Hand At Her Wedding With Sunjay Kapur Old Video Viral Amid Dhurandhar Success
करिश्मा कपूर की शादी में पति के सामने ही एक्ट्रेस के हाथ में अक्षय खन्ना ने किया था किस

करिश्मा कपूर की शादी में पति के सामने ही एक्ट्रेस के हाथ में अक्षय खन्ना ने किया था किस

संक्षेप:

अक्षय खन्ना का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है जो करिश्मा कपूर की शादी का है। वीडियो में आप देखेंगे कि कैसे करिश्मा की शादी में जाकर एक्टर ने उनके हाथ में किस किया था।

Dec 11, 2025 08:04 am ISTSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

अक्षय खन्ना इन दिनों फिल्म धुरंधर को लेकर छाए हुए हैं। फिल्म में उनकी परफॉर्मेंस को काफी पसंद किया जा रहा है। अब इसी बीच अक्षय का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है जो करिश्मा कपूर की शादी के दौरान का है। अक्षय वीडियो में करिश्मा के पास जाते हैं और उनके हाथ में किस कर देते हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

क्या है वायरल वीडियो में

वीडियो में आप देखेंगे कि करिश्मा और संजय सबसे मिलते हैं। इस दौरान अक्षय आते हैं और करिश्मा से मिलते हुए उनके हाथ पर किस करते हैं। करिश्मा भी हंसते हुए उन्हें मिलती हैं।

अक्षय और करिश्मा का नाम काफी जुड़ा था

बता दें कि एक समय पर करिश्मा और अक्षय का नाम काफी जुड़ा था। ऐसा कहा जा रहा था कि दोनों रिलेशनशिप में थे और करिश्मा के पिता रणधीर कपूर भी इस रिश्ते से काफी खुश थे। उन्होंने विनोद खन्ना के पास भी शादी का प्रपोजल भेजा था। लेकिन करिश्मा की मां बबीता बीच में आ गईं और उन्होंने इस रिलेशन को खत्म करने को कहा। बबीता का कहना था कि करिश्मा अपने करियर के पीक पर थीं औप ऐसे में उन्हें अपने करियर पर फोकस करना चाहिए।

बस इसके बाद दोनों का रिलेशन वहीं खत्म हो गया। करिश्मा ने फिर बाद में अभिषेक बच्चन से सगाई कर ली थी। लेकिन बाज में वो भी टूट गई। इसके बाद करिश्मा ने संजय कपूर से शादी कर ली। हालांकि यह शादी भी नहीं चली और दोनों का तलाक हो गया।

अक्षय ने कभी नहीं की शादी

अक्षय ने हालांकि शादी नहीं की और वह सिंगल ही हैं। अपने सिंगल रहने पर अक्षय ने कहा था, पहले एक अच्छा पार्टनर मिलना चाहिए। हमें शादी इसलिए नहीं करनी चाहिए क्योंकि सब करते हैं। फैमिली के प्रेशर पर भी आप शादी नहीं कर सकते जब तक कि आप खुद तैयार नहीं।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal
सुष्मिता सेमवाल उत्तराखंड से हैं, लेकिन बचपन दिल्ली-एनसीआर में बीता और यहीं से पढ़ाई की। अब फिलहाल चंडीगढ़ में रहती हैं। सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। अभी सुष्मिता मनोरंजन सेक्शन में काम कर रही हैं। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। सुष्मिता को फिल्में देखना, म्यूजिक सुनना पसंद है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।