
अक्षय खन्ना के वायरल डांस की नहीं हुई थी कोरियोग्राफी, बस थिरकने लगे थे एक्टर और...
अक्षय खन्ना का धुरंधर से डांस वायरल हो रहा है। सभी उनके इस सीन की तारीफ कर रहे हैं। अब उनके को-स्टार ने बताया कि ये सब पहले स्क्रिप्ट का पार्ट नहीं था।
फिल्म धुरंधर पिछले कुछ दिनों से छाई हुई है। फिल्म को तो अच्छा रिस्पॉन्स मिल ही रहा है, लेकिन सबसे ज्यादा जो फिल्म से छाए हुए हैं वो हैं अक्षय खन्ना। अक्षय की जो डांसिंग एंट्री है उसको लेकर ज्यादा चर्चा हो रही है। उस सीन के वीडियो वायरल हो रहे हैं। अब फिल्म में अक्षय के भाई का किरदार निभाने वाले दानिश ने बताया कि अक्षय ने इस गाने को इम्प्रोवाइज किया था। यह स्क्रिप्ट का हिस्सा नहीं था।
अक्षय ने क्या किया
दानिश ने बताया कि कैसे अक्षय ने गाने में अपने एंट्री सीन को इम्प्रोवाइज किया था। उन्होंने कहा, 'हमने ये लेह लद्दाख में शूट किया था और विजय गांगुली इस गाने को कोरियोग्राफ कर रहे थे। हम सबने ट्रैक सुना और सबको अच्छा भी लगा। आदित्य सर फिर अक्षय सर को एक्सप्लेन कर रहे थे। पूरी कोरियोग्राफी हो रही थी और तभी अक्षय सर ने आदित्य से पूछा कि क्या मैं डांस कर सकता हूं? आदित्य सर ने कहा जो करना है करो।'
सब हो गए थे हैरान
दानिश ने आगे कहा, ‘इसके बाद एक टेक लिया गया और हम सब एंटर हुए और उन्होंने सबको डांस करते हुए देखा और इसके बाद खुद डांस करने लगे। उनके लिए कोई कोरियोग्राफी नहीं थी। सब हैरान हो गए थे कि क्या कर दिया ये इन्होंने। लोगों ने इतनी तारीफ की शॉट के बाद, फ्रेम काफी अच्छा लग रहा था। उन्होंने सब खुद किया। वह शानदार थे।’
बता दें कि ये जो डांस सीक्वेंस था वो हिप हॉप ट्रैक एफए9एलए का था जिसे बहरीनी रैपर ने परफॉर्म किया था। जब अक्षय का डांस सीक्वेंस वायरल हुआ, मेकर्स ने फिर पूरा गाना रिलीज कर दिया।
धुरंधर फिल्म
धुरंधर की बात करें तो इस फिल्म को आदित्य धर ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में रणवीर सिंह का लीड रोल है। उनके साथ फिल्म में अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, सारा अर्जुन, दानिश और राकेश बेदी हैं।

लेखक के बारे में
Sushmeeta Semwalलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




