
धुरंधर में अक्षय खन्ना के काम को देखकर अमीषा पटेल बोलीं- यह तमाचा है…
धुरंधर स्टार अक्षय खन्ना को उनकी शानदार परफॉर्मेंस के लिए खूब तारीफें मिल रही हैं। फैंस से लेकर इंडस्ट्री के सभी लोग अक्षय की परफॉर्मेंस से इम्प्रेस हैं। वहीं अब अमीषा ने उनके लिए स्पेशल पोस्ट किया है।
अक्षय खन्ना इन दिनों फिल्म धुरंधर को लेकर छाए हुए हैं। आदित्य धर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में रणवीर सिंह, अक्षय, आर माधवन, अर्जुन रामपाल हैं, हालांकि सारी लाइमलाइट अक्षय ले गए हैं। अब अक्षय की को-स्टार रहीं अमीषा पटेल ने उनकी तारीफ की है और कहा कि अक्षय ने अपनी परफॉर्मेंस से सबको थप्पड़ मारा है ना कि पीआर से।
क्या बोलीं अमीषा
अमीषा ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘अगर आपको सोशल मीडिया पर ट्रेंड करना है तो अक्षय कुमार के बारे में बात करो। अगर आप चाहते हैं कि आपकी फिल्म चले तो अक्षय खन्ना को ले लो।’
परफॉर्मेंस से मारा लोगों को तमाचा
अमीषा ने आगे लिखा, ‘लगता है ब्रांड अक्षय ने उन सबकी आंखे खोल दी हैं जो काफी समय से बंद थी। तुम पर गर्व है अक्षु, सबको अपनी परफॉर्मेंस से थप्पड़ मारने के लिए ना कि पीआर से।’
पहले भी की अक्षय की तारीफ
बता दें कि इससे पहले भी अमीष ने अक्षय को लेकर पोस्ट किया था। उन्होंने अक्षय के साथ की अपनी एक पुरानी फोटो शेयर की थी और लिखा था, ‘ग्रेटनेस तब भी और ग्रेटनेस अब भी। ये अक्षय खन्ना हैं। यह हमारी फिल्म हमराज के प्रमोशन के दौरान की फोटो है जब हम पैरिस में लंच कर रहे थे।’
अक्षय का सक्सेसफुल साल
बता दें कि यह साल अक्षय के लिए काफी खास रहा क्योंकि साल के शुरुआत में पहले अक्षय की फिल्म छावा रिलीज हुई थी जिसमें उनके साथ विकी कौशल थे। फिल्म ब्लॉकबस्टर थी। अब साल के एंड में उनकी फिल्म धुरंधर आई जिसने अपना कमाल दिखाया।

लेखक के बारे में
Sushmeeta Semwalलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




