Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडAkshaye Khanna First Rejected His Viral Dhurandhar Look Says We Should Not Forget He Comes From The Street
अक्षय खन्ना ने पहले रिजेक्ट कर दिया था धुरंधर से अपना लुक, बोले थे- नहीं भूलना चाहिए कि...

अक्षय खन्ना ने पहले रिजेक्ट कर दिया था धुरंधर से अपना लुक, बोले थे- नहीं भूलना चाहिए कि...

संक्षेप:

फिल्म धुरंधर की कॉस्ट्यूम डिजाइनर ने बताया कि कैसे अक्षय खन्ना ने अपने किरदार रहमान डकैत के लुक को रिजेक्ट कर दिया था। वहीं उन्होंने फिर क्या सलाह दी थी।

Dec 25, 2025 08:53 am ISTSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

फिल्म धुरंधर काफी समय से छाई हुई है थिएटर और सोशल मीडिया पर। अक्षय खन्ना का डांस सीक्वेंस और उनके लुक्स के भी काफी चर्चे हैं। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर कई लोगों ने उनके लुक को रीक्रिएट किया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पहले अपने लुक से अक्षय खुश नहीं थे। उनके इस लुक को लेकर लंबे डिस्कशन्स हुए हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अक्षय पहले नहीं थे खुश

डिजिटल कमेंट्री से बात करते हुए कॉस्ट्यूम डिजाइनर स्मृति चौहान ने बताया कि शुरू में प्लान स्ट्रेटफॉर्वर्ड था। अक्षय खन्ना को ज्यादातर पठानी में दिखना था। लेकिन एक्टर को लगा कि कुछ मिसिंग है। हमने उन्हें कुर्ता जीन्स भी दिया। हमें अक्षय सर का इन्पुट भी चाहिए था। अक्षय सर ने खुद बहुत महत्वपूर्ण बात कही थी कि हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि वह भी गलियों से ही आया है।

उस सलाह ने किरदार का पूरा विजुअल आर्क ही बदल किया। स्मृति ने बताया कि कैसे कॉस्ट्यूम जर्नी एक्सप्लेन करती है रहमान डकैट की ऊंचाई को। हम उन्हें लाइनेन और डेनिम से सिल्क वूल पठानी तक देते हैं।

अक्षय ने दी सलाह

उन्होंने आगे बताया कि प्रोसेस इतना आसान नहीं था। अक्षय पहले इस लुक को लेकर श्योर नहीं था। उन्होंने अपना पहला लुक टेस्ट दिया और फिर कुछ हफ्तों के बाद हमारी मीटिंग हुई। उन्होंने कहा कि मैं श्योर नहीं कि हमें ये रूट लेना चाहिए और हमने कहा ठीक है। उन्होंने कहा कि हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि वह भी गलियों से आया है इसलिए उसकी वाइब में एक तरह का कठोरता जैसा होना चाहिए।

Fa9la गाने वाला लुक भी लास्ट मोमेंट पर हुआ क्रिएट

फिल्म में रहमान डैकट का जो Fa9la गाने वाला सीक्वेंस है जिसे इतना पसंद किया जा रहा है, वो लुक भी लास्ट मिनट पर फाइनल हुआ। स्मृति ने बताया कि पहले आइडिया था कि सभी ब्लैक पहनें, लेकिन अगर आपने ओरिजनल बलोची को देखा है तो वे व्हाइट बहुत पहनते हैं। आदित्य सर ने फिर सजेस्ट किया कि व्हाइट पर जाओ क्योंकि वही ओरिजनल लुक है। लेकिन यह काफी चैलेंजिंग था क्योंकि दर्जन भर डांसर तेज सनलाइट में होंगे जिससे विजुअल बैलेंस करना एक रिस्क है। इसके बाद हमने डिसाइड किया कि अक्षय सर पूरा ब्लैक पहनेंगे और बाकी सारे डांसर्स व्हाइट।

ये भी पढ़ें:धुरंधर के Fa9la सॉन्ग पर ऐसा था अक्षय खन्ना का रिएक्शन

स्मृति ने फिर कहा कि आदित्य धर का कहना था कि जो भी कहा जा रहा है और कर रहे हैं वो ऐसा होना चाहिए कि जब रहमान डकैत की एंट्री हो तो लोग बस फ्रीज हो जाएं यानी थम जाएं और मुझे लगता है हमने वो अचीव किया है।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

परिचय


सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।