Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडAkshaye Khanna Exits Drishyam 3 Over Fee Issue After Dhurandhar Rs 600 Crore Success Know The Full Matter
धुरंधर की सक्सेस के बाद क्या फीस को लेकर दृश्यम से बाहर हो गए अक्षय खन्ना? जानें मामला

धुरंधर की सक्सेस के बाद क्या फीस को लेकर दृश्यम से बाहर हो गए अक्षय खन्ना? जानें मामला

संक्षेप:

फिल्म दृश्यम और उसके दूसरे पार्ट को काफी पसंद किया गया है। अब हाल ही में मेकर्स ने तीसरे पार्ट की अनाउंसमेंट की जिसको लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। हालांकि अक्षय खन्ना को लेकर इस बीच नई खबर आ रही है।

Dec 24, 2025 05:56 am ISTSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

अक्षय खन्ना जो पिछले कुछ दिनों से धुरंधर की सक्सेस एंजॉय कर रहे हैं, उनके फैंस तब काफी एक्साइटेड हो गए थे जब हाल ही में दृश्यम 3 की अनाउंसमेंट हुई। फैंस अक्षय और अजय देवगन को एक बार फिर आमने-सामने देखना चाहते थे। लेकिन अब खबर आ रही है कि अक्षय, दृश्यम 3 से बाहर हो गए हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

क्या है मामला

बॉलीवुड मशीन की रिपोर्ट के मुताबिक अक्षय पैसों और मेकर्स के साथ क्रिएटिव डिफ्रेंस की वजह से फिल्म से बाहर हुए। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि अक्षय ने अपनी फीस बढ़ने का फैसला किया है। इसके अलावा अक्षय ने अपने लुक्स में बदलाव की भी मांग की थी। इन डिमांड्स की वजह से उनकी मेकर्स के साथ उनकी अनबन हुई और फिर उन्होंने फिल्म छोड़ने का फैसला किया।

ऑफिशियल कन्फर्मेशन होना बाकी

हालांकि रिपोर्ट में बाद में यह भी बताया गया है कि मेकर्स और अक्षय के बीच अब भी बातचीत जारी है और फिलहाल उनके फिल्म से बाहर होने की कोई ऑफिशियल कन्फर्मेशन नहीं है। अब देखते हैं कि अक्षय की डिमांड क्या पूरी हो जाएगी या फिर वह फिल्म को अलविदा कहेंगे।

धुरंधर का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

खैर अक्षय की फिल्म धुरंधर की बात करें तो आदित्य धर द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने मंगलवार को 17.25 करोड़ की कमाई की और इसके साथ फिल्म ने लगभग 590 करोड़ कमा लिए हैं। इस फिल्म ने शाहरुख खान की जवान को पछाड़ दिया है जिसका हिंदी में ओवरऑल कलेक्शन टोटल 582.31 करोड़ था। हालांकि भारत में टोटल जवान का कलेक्शन 640.25 करोड़ था।

ये भी पढ़ें:दृश्यम 3 में हुई इस धांसू एक्टर की एंट्री, अजय देवगन-अक्षय खन्ना के साथ आएगा नजर

अक्षय का बॉर्डर 2 में कैमियो

वहीं हाल ही में यह भी खबर आई कि अक्षय खन्ना का सुनील शेट्टी के साथ फिल्म बॉर्डर 2 में स्पेशल कैमियो होगा। इस फिल्म में पहले से सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ लीड रोल में हैं।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal
सुष्मिता सेमवाल उत्तराखंड से हैं, लेकिन बचपन दिल्ली-एनसीआर में बीता और यहीं से पढ़ाई की। अब फिलहाल चंडीगढ़ में रहती हैं। सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। अभी सुष्मिता मनोरंजन सेक्शन में काम कर रही हैं। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। सुष्मिता को फिल्में देखना, म्यूजिक सुनना पसंद है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।