'फासला' के बाद अक्षय खन्ना का शाहरुख खान के 'छैंय्या छैंय्या' पुराना डांस वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर उड़ा रहा गर्दा

Feb 01, 2026 07:56 am ISTPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

'धुरंधर' का 'Fa9la' गाना काफी हिट रहा। इस गाने पर अक्षय खन्ना के डांस मूव्ज ने पूरे इंटरनेट को हिलाकर रख दिया। इसे अक्षय ने  खुद एक्टर ने अपनी तरफ से किए थे। ऐसे में अब अक्षय का एक सालों पुराना वीडियो वायरल हो रहा है।

'फासला' के बाद अक्षय खन्ना का शाहरुख खान के 'छैंय्या छैंय्या' पुराना डांस वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर उड़ा रहा गर्दा

आदित्य धर की 'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। इस फिल्म ने कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों के रिकॉर्ड को ऐसा तोड़ा कि सभी देखकर हैरान रह गए। मूवी में रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की एक्टिंग की जमकर तारीफ हो रही है। मूवी की कहानी तो दमदार है ही इसके गाने भी दर्शकों के बीच काफी पसंद किए गए। खासतौर पर 'धुरंधर' का 'Fa9la' गाना। इस गाने पर अक्षय खन्ना के डांस मूव्ज ने पूरे इंटरनेट को हिलाकर रख दिया। दिलचस्प बात तो ये है कि इस गाने में अक्षय के जिस डांस स्टेप ने इंटरनेट पर तबाही मचा दी है असल में वो स्क्रिप्टेड नहीं थे, उसे खुद एक्टर ने अपनी तरफ से किए थे। ऐसे में अब अक्षय का एक सालों पुराना वीडियो वायरल हो रहा है।

शाहरुख के गाने पर थिरके अक्षय

दरअसल, रेडिट पर अक्षय खन्ना का एक डांस वीडियो वायरल हो रहा है। अक्षय का ये वीडियो साल 2000 के एक अवॉर्ड इवेंट का हैं। इस दौरान अक्षय खन्ना शाहरुख खान के आइकॉनिक गाने 'छैय्या छैय्या' पर डांस करते नजर आ रहे हैं। इसे अलावा भी अक्षय कई और गानों पर डांस करते दिखे। अक्षय के साथ स्टेज पर ट्विंकल खन्ना भी डांस करती दिख हैं। इस दौरान ट्विंकल ने गोल्डन लहंगा पहना है, जबकि अक्षय ब्लैक ब्लेजर, ट्राउजर, मैचिंग टी-शर्ट और कैप में बेहद कूल लग रहे हैं।

फैंस ने की जमकर तारीफ

अक्षय खन्ना का ये वीडियो इंटरनेट पर तेजी वायरल हो रहा है। इस पर कमेंट कर फैंस तमाम तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'वो इतने अच्छे क्यों हैं? उन लोगों में से एक जो बिना कोशिश किए ही हॉट लगते हैं।' दूसरे ने कमेंट किया, 'अक्षय खन्ना एक बहुत ही अंडररेटेड डांसर हैं।' इस वीडियो पर एक फैन ने कमेंट किया, 'अक्षय एक ट्रू मेगास्टार हैं।' वहीं दूसरे ने लिखा, 'अक्षय वाकई बहुत अच्छा डांस करते हैं।' ऐसे कई और कमेंट्स इस वीडियो पर आ रहे हैं।

अक्षय खन्ना वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें तो आदित्य धर की 'धुरंधर' में बवाल मचाने के बाद के बाद अब अक्षय खन्ना पूजा कोल्लुरु के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'महाकाली' से तेलुगु सिनेमा में डेब्यू करने वाले हैं। इस मूवी में अक्षय गुरु शुक्राचार्य का रोल निभाते नजर आएंगे। फैंस अक्षय को एक बार फिर से अलग रोल में देखने के लिए बेताब हैं। फिलहाल, फिल्म की रिलीज डेट अभी अनाउंस नहीं हुई है।

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha
डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में करीब 8 साल से अधिक का अनुभव। मनोरंजन, लाइफ स्टाइल पर काम कर चुकी हूं। कानपुर, मेरठ, रोहतक, जयपुर और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुकी हूं। कानपुर यूनिवर्सिटी से कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। हिन्दुस्तान लाइव से जुड़ने से पहले हिन्दुस्तान प्रिंट मीडिया, दैनिक भास्कर प्रिंट, राजस्थान पत्रिका डिजिटल, गृहलक्ष्मी, दैनिक जागरण डिजिटल जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। पिछले एक साल से प्रीति कुशवाहा लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ी हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;