
धुरंधर के रहमान डकैत अक्षय खन्ना की इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर की धांसू कमाई
बॉलीवुड एक्टर अक्षय खन्ना के करियर में शानदार फिल्मों में काम किया है। उनकी एक्टिंग ने ऑडियंस को प्रभावित किया है। लेकिन क्या आप जानते हैं उनकी फिल्मोग्राफी में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में कौनसी हैं? आइए हम आपको बताते हैं।
बॉलीवुड एक्टर अक्षय खन्ना इन दिनों अपनी फिल्म धुरंधर के लिए खबरों में बने हुए हैं। फिल्म में उनकी जबरदस्त परफॉरमेंस की तारीफ हो रही है। उनपर फिल्माया गाना वायरल हो गया है। वहीं धुरंधर कमाई के मामले भी आगे निकल रही है। अक्षय ने अपनी फिल्मों में जबरदस्त एक्टिंग से ऑडियंस को एंटरटेन किया है। कमाई करने वाली उनकी फिल्मों की लिस्ट छोटी है लेकिन दमदार हैं। अक्षय की इन 5 फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर किया धमाका।
छावा
अक्षय खन्ना के करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म में पहले नंबर पर छावा बनी हुई है। 14 फरवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई छावा में विक्की कौशल ने लीड रोल निभाया था। इस ऐतिहासिक फिल्म में अक्षय ने मुगल सम्राट औरंगजेब का दमदार किरदार निभाया। करीब 130 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में लगभग 807 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया और ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर साबित हुई।

धुरंधर
इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर धुरंधर शामिल हो गई है। हालांकि, ये फिल्म अब भी कमाई कर रही है। आने वाले दिनों में कलेक्शन का आंकड़ा बदलने वाला है। 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई फिल्म धुरंधर में अक्षय खन्ना रहमान डकैत के नेगेटिव रोल में नजर आए। करीब 250 से 280 करोड़ के बड़े बजट में बनी इस फिल्म ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त रफ्तार पकड़ ली। अब तक फिल्म दुनियाभर में लगभग 300 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है।
दृश्यम 2
18 नवंबर 2022 को रिलीज हुई दृश्यम 2 अक्षय खन्ना के करियर की सबसे सराही गई फिल्मों में से एक रही। करीब 50 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म में उन्होंने आईजी तरुण अहलावत का किरदार निभाया। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 342 से 345 करोड़ का बिजनेस किया और बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता हासिल की।

डिशूम
29 जुलाई 2016 को सिनेमाघरों में आई डिशूम में अक्षय खन्ना राहुल कबीराज के विलेन रोल में दिखाई दिए थे। लगभग 70 करोड़ के अनुमानित बजट में बनी इस एक्शन फिल्म ने दुनियाभर में 118.76 करोड़ की कमाई की। भले ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एवरेज रही, लेकिन अक्षय का किरदार ऑडियंस को याद रह गया।
रेस
अक्षय खन्ना के करियर की शुरुआती बड़ी हिट फिल्मों में शामिल रेस 21 मार्च 2008 को रिलीज हुई थी। करीब 46 करोड़ के बजट में बनी इस थ्रिलर फिल्म में अक्षय ने इंस्पेक्टर रॉबर्ट डी’कोस्टा का किरदार निभाया। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 103.45 करोड़ का बिजनेस किया और यह एक्टर के करियर की पहली 100 करोड़ कमाने वाली फिल्म बनी। ये फिल्म एवेरेज मानी जाती है।

लेखक के बारे में
Usha Shrivasलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




