अक्षय खन्ना और बॉबी देओल इस फिल्म में आएंगे साथ नजर, सुनिए क्या बोले 'हमराज' के प्रोड्यूसर

Jan 06, 2026 03:03 pm ISTPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share

फिल्म एनिमल में बॉबी देओल ने जो कमाल किया, वही कमाल धुरंधर में अक्षय खन्ना ने कर दिया। दोनों ही स्टार्स का कमबैक था और रातोरात वो इंटरनेट पर वायरल हो गए। लेकिन क्या हो कि अगर दोनों किसी फिल्म में एक साथ नजर आएं।

अक्षय खन्ना और बॉबी देओल इस फिल्म में आएंगे साथ नजर, सुनिए क्या बोले 'हमराज' के प्रोड्यूसर

फिल्म 'एनिमल' में बॉबी देओल का एक भी डायलॉग नहीं होने के बावजूद वो रातोरात सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गए। कुछ ऐसा ही सनी देओल के साथ फिल्म गदर-2 के बाद हुआ और फिर 'धुरंधर' में रहमान डकैत के किरदार में अक्षय खन्ना ने जलवा कर दिया। इन सभी पुराने स्टार्स ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेकार कमबैक किया है। अब जरा सोचिए कि अगर अक्षय खन्ना और बॉबी देओल किसी फिल्म में एक साथ नजर आ जाएं तो? दोनों की स्टार पावर बॉक्स ऑफिस को हिलाने के लिए काफी होगी।

हमजार-2 पर क्या बोले प्रोड्यूसर रतन

साल 2002 में आई फिल्म 'हमराज' के सीक्वल में दोनों की धमाकेदार जोड़ी देखने को मिल सकती है। प्रोड्यूसर रतन जैन ने एक इंटरव्यू में इस कल्ट फिल्म के सीक्वल के बारे में बात की है। मालूम हो कि 'हमराज' मूवी में अक्षय खन्ना, बॉबी देओल और अमीशा पटेल एक साथ नजर आए थे। बॉलीवुड हंगामा के साथ बातचीत में रतन जैन ने बताया, “अगर मुझे इन दोनों एक्टर्स के लिए सही स्क्रिप्ट मिल जाए तो मैं हमराज-2 बना सकता हूं। हमें ऐसी स्क्रिप्ट चाहिए जिसमें वो किरदार के मुताबिक हों, और उनकी उम्र के हिसाब से ही रोल हों।”

अक्षय के लिए पैसा हमेशा से सेकंडरी

बॉबी देओल और अक्षय खन्ना के बारे में बात करते हुए रतन ने कहा, "बॉबी और अक्षय दोनों के साथ काम करना बहुत मजेदार तजुर्बा रहा। अक्षय को इस दमदार सक्सेस के बाद कुछ वक्त आराम करने दीजिए। मैं उनसे मिलने की कोशिश करूंगा। हम बहुत अच्छे दोस्त हैं। वो बेहतर फिल्मों के हकदार हैं।" उन्होंने कहा, "अक्षय हमेशा से ऐसे ही रहे हैं, फिल्मों को लेकर बहुत सलेक्टिव रहे हैं। पैसा उनके लिए हमेशा से सेकेंडरी रहा है। अगर उन्हें स्क्रिप्ट पसंद नहीं आई है तो वह फिल्म रिजेक्ट कर देंगे।"

अक्षय खन्ना की अगली फिल्म कौन सी?

वर्क फ्रंट की बात करें तो धुरंधर में कमाल करने के बाद अक्षय खन्ना अभी अपनी अगली फिल्म की 'महाकाली' की तैयारी कर रहे हैं। लेकिन फैंस एक्साइटेड हैं फिर एक बार उन्हें फिल्म धुरंधर-2 में देखने के लिए। हालांकि इस बात की संभावना कम ही है, क्योंकि पार्ट-1 के क्लाइमैक्स से पहले अक्षय खन्ना के किरदार की मौत हो जाती है, लेकिन फिर भी पार्ट-2 में जब कुछ प्रीक्वल हिस्से दिखाए जाएंगे तो उनमें अक्षय खन्ना नजर आ सकते हैं। बता दें कि धुरंधर से पहले अक्षय खन्ना ने छावा में विलेन का रोल निभाया था, जिसकी काफी तारीफ हुई।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।