
धुरंधर में विलेन बनने के बाद अब इस कॉमेडी सीक्वल में नजर आएंगे अक्षय खन्ना, 2006 में आया था पहला पार्ट
धुरंधर में पावरफुल परफॉर्मेंस के बाद अब अक्षय खन्ना एक कॉमेडी फिल्म में जल्द नजर आएंगे। इस फिल्म के लिए अक्षय कुमार और अक्षय खन्ना 15 साल बाद साथ नजर आएंगे। इससे पहले अक्षय कुमार और अक्षय खन्ना तीस मार खां में साथ नजर आए थे।
धुरंधर में रहमान डकैत की भूमिका निभाकर अक्षय खन्ना फैंस के दिलों में उतर गए हैं। हर कोई अक्षय खन्ना की तारीफ कर रहे हैं। अब अक्षय खन्ना को लेकर खबर है कि वो जल्द ही एक कॉमेडी फिल्म में नजर आनेवाले हैं। इस फिल्म में अक्षय खन्ना के साथ अक्षय कुमार नजर आएंगे। 15 साल बाद अक्षय कुमार और अक्षय खन्ना एक साथ काम करेंगे। इससे पहले अक्षय खन्ना और अक्षय कुमार फराह खान की फिल्म तीस मार खां में नजर आए थे।
15 साल बाद साथ आएंगे अक्षय खन्ना और अक्षय कुमार
बॉक्स ऑफिस वर्ल्डवाइड की रिपोर्ट के मुताबिक, अक्षय खन्ना साल 2006 में आई कल्ट कॉमेडी फिल्म भागम भाग के सीक्वल में नजर आएंगे। अक्षय कुमार भागम भाग का हिस्सा थे। अब वो भागम भाग 2 में भी नजर आएंगे। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ मीनाक्षी चौधरी नजर आएंगी।
कब शुरू होगा फिल्म का शूट?
रिपोर्ट्स की मानें तो यह फिल्म साल फरवरी 2026 में फ्लोर पर जाएगी। वहीं, फिल्म अगले साल के अंत तक रिलीज हो सकती है। भागम भाग 2 को राज शांडिल्य डायरेक्ट करेंगे। भागम भाग की बात करें तो वो फिल्म प्रियदर्शन ने डायरेक्ट किया था। उस फिल्म में अक्षय कुमार, गोविंदा, परेश रावल, जैकी श्रॉफ और लारा दत्ता अहम किरदार निभाते नजर आए थे।
अक्षय खन्ना की बात करें तो धुरंधर में उनकी परफॉर्मेंस से फैंस काफी इम्प्रेसेड हैं। अक्षय खन्ना इस फिल्म में विलेन की भूमिका में हैं। अब भागम भाग 2 में अक्षय खन्ना कॉमेडी करते नजर आएंगे। इससे पहले भी अक्षय खन्ना कॉमेडी फिल्मों का हिस्सा रह चुके हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों अक्षय खन्ना की पुरानी फिल्मों की क्लिप्स भी वायरल हो रही हैं।

लेखक के बारे में
Harshita Pandeyलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




