जब खुद को थप्पड़ मारना चाहते थे अक्षय कुमार, अब बोले- मेरी प्रार्थना है कि मौत से 5 मिनट पहले तक शूट करूं

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

अक्षय कुमार ने अपने करियर को लेकर हाल ही में बात की और बताया कि कैसे एक समय अपने काम को देखकर उनका मन किया कि खुद को थप्पड़ मार दूं।

अक्षय कुमार

अक्षय कुमार ने अपने करियर के शुरुआत में पहले एक्शन फिल्में की थीं। वह पहले एक्शन हीरो कहे जाते थे, लेकिन फिर उन्होंने अलग-अलग तरह की फिल्में करनी शुरू कर दीं जिसमें कॉमेडी, रोमांटिक और देशभक्ति वाली फिल्में शामिल हैं। अब अक्षय ने बताया कि कैसे उन्होंने खुद को बतौर एक्टर ट्रांसफॉर्म किया है।

चाहता हूं मौत से 5 मिनट पहले तक शूट करूं

पीटीआई से बात करते हुए अक्षय ने कहा कि उन्हें एहसास हुआ कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में पहले दशक के बाद वह स्टार एक्शन की इमेज में फंस गए थे और उन्हें वो ब्रेक करना है। उन्होंने फिर अलग-अलग फिल्में करना शुरू की जिसमें कॉमेडी, ड्रामा, रोमांस और हॉरर कॉमेडी फिल्म शामिल हैं। वह बोले, ‘35 साल काफी लंबा समय है। कम लोगों का 35 साल का करियर हो पाता है। मैं उम्मीद करता हूं कि मैं 40 साल से ज्यादा काम करूं। मेरी यही प्रार्थना है कि मैं मौत से 5 मिनट पहले भी शूट करूं। पहले मैं जब इंडस्ट्री में आया था तब मैं सिर्फ पैसों के लिए काम करता था।’

जब अक्षय का मन किया थप्पड़ मारूं

अक्षय ने आगे कहा, ‘एक दशक के बाद जब मैंने अपनी फिल्में देखीं तो ऐसा लगा खुद को थप्पड़ मारूं। मैंने सिर्फ एक्शन रोल किए और किसी को नहीं लगा था मैं कुछ और कर पाऊंगा। मुझे लगा कि खुद को ट्रांसफॉर्म करना पड़ेगा और मैं अलग किरदार करना चाहता था। इसके बाद मैंने हेरा फेरी, धड़कन, मुझसे शादी करोगी, टॉयलेट एक प्रेम कथा और पैडमैन जैसी फिल्में की। मैंने खुद को ट्रांसफॉर्म किया है।’

वेलकम ट द जंगल में आएंगे नजर

अब अक्षय वेलकम टू द जंगल में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को अहमद खान डायरेक्ट कर रहे हैं। वहीं नीरज वोहरा ने इसे लिखा है। फिरोज नाडियाडवाला ने वहीं मूवी को प्रोड्यूस किया है। फिल्म में अक्षय के अलावा रवीना टंडन, सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ, दिशा पाटनी, अरशद वारसी, परेश रावल, जैकलीन फर्नांडिस, राजपाल यादव, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, आफताब शिवदासानी, कृषणा अभिषेक, कीकू शारदा, दलेर मेहंदी, फरीदा जलाल, उर्वशि रौतेला हैं। फिल्म 26 जून को रिलीज होगी।

अक्षय की बाकी फिल्में जो रिलीज के लिए तैयार

इसके अलावा अक्षय फिर हैवान और गोलमाल 5 में नजर आएंगे। हैवान में अक्षय के साथ सैफ अली खान लीड रोल में होंगे। यह प्रियदर्शन की फिल्म है। इस फिल्म के जरिए अक्षय और सैफ कई सालों बाद साथ काम कर रहे हैं।

वहीं गोलमाल 5 में पुरानी कास्ट अजय देवगन, तुषार कपूर, अरशद वारसी, श्रेयस तलपड़े, शरमन जोशी के साथ अक्षय कुमार भी होंगे। फिल्म में अक्षय विलन के रोल में नजर आएंगे।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।