महाकाल के दर्शन के लिए सास के साथ उज्जैन पहुंचे अक्षय कुमार, नंदी बाबा के कान में मांगी मन्नत

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार अपनी फिल्म भूत बंगला से पहले सास डिंपल कपाड़िया के साथ उज्जैन के महाकाल पहुंचे हैं। यहां अक्षय ने नंदी बाबा के कान में अपनी मन्नत मांगी और पूजा की। अक्षय की ये तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

akshay kumar at mahakal ujjain

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार जल्द अपनी फिल्म भूत बंगला से बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने वाले हैं। फिल्म रिलीज से पहले आज एक्टर उज्जैन में श्री महाकालेश्वर धाम पहुंचे हैं। ये फिल्म अक्षय के लिए बेहद खास होने वाली है, ऐसे में भगवान शिव का आशीर्वाद लेने एक्टर अपनी सास एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया के साथ भगवान की शरण में पहुंचे हैं। अक्षय कई मौकों पर भगवान में अपनी आस्था दिखा चुके हैं। सोशल मीडिया पर अक्षय की इन तस्वीरों को पसंद किया जा रहा है।

अक्षय ने नंदी बाबा से मांगी मन्नत

ANI ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में अक्षय कुमार को सास डिंपल के साथ भगवान शिव के की पूजा करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में अक्षय नंदी बाबा के कान में भी कुछ कहते नजर आ रहे हैं। इस दौरान मीडिया से बातचीत करने के दौरान अक्षय ने कहा कि उन्हें यह बहुत अच्छा लगा। उन्होंने पूरे देश और अपने परिवार के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा देश के विकास के लिए प्रार्थना की।वीडियो में अक्षय कुमार को सफेद रंग के कुर्ते में देखा जा सकता है। एक्टर के माथे पर लाल रंग का तिलक लगा हुआ है। भक्ति में लीन अक्षय के इस रूप को उनके फैंस पसंद कर रहे हैं।



अक्षय कुमार के लिए जरूरी फिल्में

बता दें, अक्षय कुमार की पिछली फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास धमाका नहीं कर पाई। लगातार अवेरेज और फ्लॉप फिल्म देने के बाद अक्षय को अपनी फिल्म भूत बंगला से उम्मीदें हैं। इस हॉरर कॉमेडी ड्रामा फिल्म का डायरेक्शन प्रियदर्शन ने किया है। इससे पहले डायरेक्टर- एक्टर की जोड़ी पहेल हेरा फेरी, गरम मसाला, भागम भाग, दे दना दन, भूल भुलैया जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुकी है। अधिकतर फिल्में सफल रही हैं। अब ये जोड़ी भूत बंगला और इसके बाद हैवान में साथ काम करती दिखेगी।

हैवान में भी आएंगे नजर

प्रियदर्शन ने मोहनलाल के साथ मलयालम थ्रिलर फिल्म ओप्पम बनाई थी। अब इसी का हिंदी रीमेक ले कर आ रहे हैं हैवान। इस फिल्म में सैफ अली खान भी अहम किरदार निभाते दिखेंगे। मोहनलाल का कैमियो होने वाला है। रिपोर्ट के मुताबिक ये फिल्म इस साल अगस्त में थिएटर पर दस्तक दे सकती है। अक्षय कुमार के करियर के लिए ये दोनों फिल्में खास होने वाली है।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडमहाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन पहुंचे अक्षय कुमार, दी बाबा के कान में मांगी मन्नत