आई अक्षय कुमार की नई फिल्म की रिलीज डेट, अजय देवगन से लेंगे सीधी टक्कर, बॉक्स ऑफिस पर होगा क्लैश
Akshay Kumar Upcoming Movie: अक्षय कुमार, विद्या बालन और अनीस बज्मी की तिकड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार है। मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट अनाउंस कर दी है।

Box Office Clash: बॉलीवुड के 'खिलाड़ी' अक्षय कुमार, वर्सटाइल एक्ट्रेस विद्या बालन और कॉमेडी फिल्मों के मास्टर डायरेक्टर अनीस बज्मी एक नए प्रोजेक्ट के लिए साथ आ रहे हैं। मेकर्स ने अभी तक फिल्म का नाम तो अनाउंस नहीं किया है, लेकिन ये जरूर बता दिया है कि ये फैमिली एंटरटेनर होगी और इस साल 4 दिसंबर के दिन दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। दिलचस्प बात ये है कि 4 दिसंबर के दिन अजय देवगन की भी फिल्म आने वाली है।
अक्षय कुमार और अनीस बज्मी
अनीस बज्मी और अक्षय कुमार ने इस फिल्म से पहले 'वेलकम' और 'सिंह इज किंग' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। वहीं अक्षय कुमार और विद्या बालन 'भूल भुलैया' और 'मिशन मंगल' जैसी सुपरहिट फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। ऐसे में दर्शकों को इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं।
फिल्म की पूरी स्टार कास्ट
अक्षय कुमार और विद्या बालन के अलावा इस फिल्म में राशि खन्ना भी हैं। वहीं अनुभवी कलाकार विजय राज और सुदेश लहरी अपनी कॉमिक टाइमिंग से फिल्म में चार चांद लगाएंगे।
पूरी हो गई शूटिंग?
फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। हाल ही में इस फिल्म का कुछ पार्ट केरल की खूबसूरत लोकेशंस पर शूट किया गया है। अब मेकर्स लोगाें के मन में फिल्म के लिए एक्साइटमेंट पैदा करने के लिए अक्षय कुमार के न्यू लुक की फोटो जारी करने की याेजना बना रहे हैं।
बॉक्स ऑफिस क्लैश
4 दिसंबर 2026 की तारीख फिल्म इंडस्ट्री के लिए काफी गहमागहमी भरी होने वाली है। ऐसा इसलिए क्योंकि उस दिन अक्षय कुमार की फिल्म अकेले मैदान में नहीं उतर रही है, बल्कि अजय देवगन और की भी फिल्म आ रही है।
| फिल्म | स्टार कास्ट | रिलीज डेट |
|---|---|---|
| अनटाइटल्ड | अक्षय कुमार, विद्या बालन, राशि खन्ना | 4 दिसंबर |
| चामुंडा | स्त्री यूनिवर्स की फिल्म है। अभी तक इसकी स्टार कास्ट अनाउंस नहीं हुई है। | 4 दिसंबर |
| रेंजर | अजय देवगन और संजय दत्त | 4 दिसंबर |
अक्षय कुमार और अनीस बज्मी का विवाद
अक्षय कुमार और अनीस बज्मी का रिश्ता में काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है। यूं तो उन्होंने कभी मीडिया के सामने एक-दूसरे के बारे में कुछ नहीं कहा, लेकिन 15 साल तक दोनों ने एक-दूसरे के साथ काम भी नहीं किया था।
'थैंक यू' (2011) के बाद आई दूरियां
अक्षय और अनीस ने 'वेलकम' (2007) और 'सिंह इज किंग' (2008) जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। कहा जाता है कि साल 2011 में फिल्म 'थैंक यू' के दौरान दोनों के बीच तालमेल बिगड़ने लगा था। खबरें थीं कि अक्षय कुमार फिल्म के कुछ सीन्स और स्क्रिप्ट के बदलावों से खुश नहीं थे। इस फिल्म के लगभग 15 साल बाद तक, अक्षय और अनीस ने एक-दूसरे के साथ काम नहीं किया।
'वेलकम बैक' और 'भूल भुलैया 2' का मुद्दा
विवाद तब और गहराया जब अनीस बज्मी ने अपनी सुपरहिट फिल्मों के सीक्वल बनाए, लेकिन अक्षय कुमार उनमें नजर नहीं आए। जब अनीस ने 'वेलकम' का सीक्वल बनाया, तो अक्षय की जगह जॉन अब्राहम को कास्ट किया। वहीं ‘भूल भुलैया 2’ में उन्होंने कार्तिक आर्यन को ले लिया।
लेखक के बारे में
Vartika Tolaniवर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।
करियर का सफर
वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।
पढ़ाई-लिखाई (Education)
वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।
खासियत और हुनर (Expertise)
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।
विजन
वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


