अक्षय कुमार ने करवाई आंख की सर्जरी, अब कुछ दिन लेंगे काम से ब्रेक

May 06, 2026 08:01 pm ISTSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share

अक्षय कुमार के फैंस के लिए एक बड़ी खबर है। एक्टर की आंख की सर्जरी हुई है। हालांकि एक्टर अपने वर्क कमिटमेंट्स को लेकर इतने प्रोफेशनल हैं कि उन्होंने पहले फिल्म की शूटिंग खत्म की और इसके बाद सर्जरी करवाई है।

अक्षय कुमार ने करवाई आंख की सर्जरी, अब कुछ दिन लेंगे काम से ब्रेक

अक्षय कुमार की हाल ही में प्रियदर्शन के साथ भूत बंगला फिल्म रिलीज हुई है जिसे काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। अब वह अनीस बज्मी के साथ दूसरी फिल्म लेकर आने वाले हैं जिसकी शूटिंग चल रही है। लेकिन खबर आ रही है कि इतने बिजी शेड्यूल के बीच एक्टर की आंख की सर्जरी हुई है।

छोटी सर्जरी हुई है

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, एक छोटी सर्जरी हुई है 6 मई की सुबह को। यह विजन करेक्शन के लिए है। अक्षय अब थोड़ा ब्रेक लेंगे क्योंकि उन्हें केरलम का सारा काम खत्म करना है। इस फिल्म में अक्षय के साथ विद्या बालन और राशि खन्ना लीड रोल में हैं।

केरलम शूट किया है पूरा

बता दें कि एक दिन पहले ही अक्षय ने सोशल मीडिया पर फिल्म के शूटिंग शेड्यूल के पूरे होने को लेकर ट्वीट किया था। उन्होंने लिखा था, ‘केरलम शेड्यूल खत्म हो गया है। इससे अच्छा क्या हो सकता है जब आपको अच्छे लोगों के साथ खूबसूरत जगह पर जाना होता था। हमारे डायरेक्टर अनीस को काफी प्यार जो कैमरे के पीछे रहकर सब कमाल कर रहे थे। इसके साथ ही मेरे को स्टार्स विद्या बालन, राशि खन्ना, छोटा राजपाल और पूरे क्रू को। यह काफी स्पेशल है।’

अक्षय ने 15 साल से नहीं खाए समोसे

कुछ समय पहले अपने शो व्हील ऑफ फॉर्च्यून में अक्षय ने बताया था कि उन्होंने 15 साल से समोसा नहीं खाए हैं। वह बोले, कहां लिखा है कि अगर कोई इंसान समोसा नहीं खाता तो कुछ गलत होगा? क्या मैंने कुछ गलत किया है समोसा ना खाकर।

वहीं सौरभ शुक्ला ने भी एक बार अक्षय की तारीफ करते हुए लिखा था, अक्षय लिमिटिड खाना खाते हैं। वह सिंपल, ट्रेडिशनल और इंडियन फूड खाते हैं। ऐसी चीज वह सब कुछ खाते हैं।

अक्षय की अपकमिंग फिल्में

अक्षय की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो उनके पास अभी कई मूवीज रिलीज के लिए तैयार हैं। वह अब वेलकम टू द जंगल, हेरा फेरी 3, हैवान और गोलमाल 5 में नजर आने वाले हैं।

वेलकम टू द जंगल में अक्षय के साथ सुनील शेट्टी, अक्षय कुमार, संजय दत्त, अरशद वारसी, दिशा पाटनी, रवीना टंडन, जैकलीन फर्नांडिस शामिल हैं। हेरा फेरी 3 में अक्षय के साथ सुनील शेट्टी और परेश रावल लीड रोल में हैं। हैवान में अक्षय और सैफ अली खान लीड रोल में हैं। अक्षय और सैफ कई साल बाद साथ काम कर रहे हैं। इस फिल्म में अक्षय का नेगेटिव रोल होगा।

वहीं गोलमाल 5 में अक्षय के साथ अजय देवगन, अरशद वारसी, श्रेयस तलपड़े, शरमन जोशी, तुषार कपूर शामिल हैं।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।