Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडakshay kumar talked to salman khan before fixing release date of his film bhoot bangla
अक्षय कुमार ने सलमान खान से की थी फिल्म भूत बंगला रिलीज की बात, इसलिए आगे बढ़ी बैटल ऑफ गलवान

अक्षय कुमार ने सलमान खान से की थी फिल्म भूत बंगला रिलीज की बात, इसलिए आगे बढ़ी बैटल ऑफ गलवान

संक्षेप:

सलमान खान और अक्षय कुमार इंडस्ट्री के अच्छे दोस्त माने जाते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक हाल में अक्षय ने सलमान से अपनी फिल्म भूत बंगला रिलीज किए जाने के बारे में बातचीत की थी। सलमान की फिल्म रिलीज आगे बढ़ने का भी कारण सामने आया है।

Feb 09, 2026 06:31 pm ISTUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

सलमान खान और अक्षय कुमार की फिल्मों की क्लैश की खबर सामने आई थी। ऐसी रिपोर्ट थी कि अक्षय, सलमान की फिल्म बैटल ऑफ गलवान के साथ अपनी फिल्म भूत बंगला रिलीज कर रहे हैं। लेकिन एक नई रिपोर्ट के मुताबिक अक्षय ने अपनी फिल्म की रिलीज डेट तय करने से पहले सलमान खान से बातचीत की थी। दोनों सालों पुराने यार हैं और इनके बीच हुई बातचीत के बाद ही अक्षय ने अपनी फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज करने का फैसला किया। बाद में रिपोर्ट आई की सलमान ने अपनी फिल्म की रिलीज आगे बढ़ा दी है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अक्षय ने की थी सलमान खान से बात

बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक अक्षय और सलमान के बीच फिल्मों की रिलीज को लेकर बातचीत हुई थी। इस रिपोर्ट में कहा गया है, ‘अक्षय और सलमान अच्छे दोस्त हैं और अपने सभी फैसले एक-दूसरे के साथ ट्रांसपेरेंट तरीके से शेयर करते हैं। उनका रिश्ता आज कल के एक्टर्स जैसा नहीं है, जहां बातें छुपाई जाती हैं। अक्षय ने सलमान से पूछा कि क्या गलवान फिल्म 17 अप्रैल को आ रही है, और सलमान ने कन्फर्म किया कि डिफेंस मिनिस्ट्री की मंजूरी मिलने में देरी हो रही है इसलिए मामला थोड़ा मुश्किल है।

ये भी पढ़ें:अक्षय कुमार ने रवीना-शिल्पा के साथ नहीं, इस हीरोइन के साथ दीं ज्यादा हिट फिल्में
ये भी पढ़ें:सुनील शेट्टी को अक्षय कुमार में दिखता है अपना मरा हुआ भाई
भूत बंगला

अक्षय और सलमान ने कम्पटीशन नहीं

जब अक्षय को पता चला कि सलमान की फिल्म बैटल ऑफ गलवान आगे बढ़ सकती है, तो उन्होंने अपनी फिल्म रिलीज करने की इच्छा जाहिर की। अक्षय ने सलमान को बताया कि वो अपनी फिल्म भूत बंगला 10 अप्रैल को रिलीज करने के बारे में सोच रहे हैं। रिपोर्ट में आगे बताया कि दोनों के बीच अच्छी बातें हुई। एक्टर्स के बीच कोई कम्पटीशन नहीं है और दोनों एक दूसरे की इज्जत करते हैं।

बैटल ऑफ गलवान की रिलीज

बता दें, रिपोर्ट्स हैं कि सलमान खान की फिल्म बैटल ऑफ गलवान की शूटिंग अभी खत्म नहीं हुई है। आज से नया शेड्यूल शूट शुरू हुआ है। इस महीने के अंत तक शूटिंग का काम खत्म हो जाएगा। फिर पोस्ट प्रोडक्शन का काम शुरू होगा। ऐसे में फिल्म रिलीज में समय लगने वाला है। फिल्म अगले साल 26 जनवरी के मौक्र पर रिलीज किए जाने की खबर है।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।