Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडakshay kumar son aarav record shefali shah while she was crying, twinkle says people have sex tape
अक्षय के बेटे आरव ने शेफाली शाह को ऐसा करते हुए कर लिया था रिकॉर्ड, ट्विंकल बोलीं-लोगों के सेक्स टेप होते हैं...

अक्षय के बेटे आरव ने शेफाली शाह को ऐसा करते हुए कर लिया था रिकॉर्ड, ट्विंकल बोलीं-लोगों के सेक्स टेप होते हैं...

संक्षेप: ट्विंकल खन्ना ने हाल में बताया कि उनके बेटे आरव के पास शेफाली शाह का एक वीडियो है। सालों पहले आरव ने वो रिकॉर्ड किया था। इसके अलावा शेफाली ने अपने करियर पर बात की।

Mon, 13 Oct 2025 02:19 PMUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बॉलीवुड एक्ट्रेस शेफाली शाह कई फिल्मों में अपनी शानदार एक्टिंग से कमाल कर चुकी हैं। सत्या में उनकी परफॉरमेंस को पसंद किया गया था। दिल धड़कने दो में एक्ट्रेस ने प्रियंका चोपड़ा और रणवीर सिंह की मां का किरदार निभाया था। मानसून वेडिंग समेत कई फिल्मों में उन्होंने यादगार काम किया है। एल्किन वेब सीरीज दिल्ली क्राइम में काम करने के बाद उन्हें उनकी वो पहचान मिल गई जिसकी वो हक़दार थीं और सालों से इंतजार कर रही थीं। अब शेफाली ने अपने करियर के बारे में अपनी पुरानी दोस्त ट्विंकल खन्ना से बात की। इसी दौरान ट्विंकल में शेफाली से जुड़ा एक मजेदार किस्सा भी बताया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

आरव के पास है शेफाली का वीडियो

ट्विंकल ने अपने यूट्यूब चैनल ट्वीक इंडिया पर शेफाली शाह को खास मेहमान के तौर पर बुलाया था। इस दौरान ट्विंकल ने एक पुराने वीडियो के बारे में बात की जो उनके बेटे आरव ने रिकॉर्ड किया था। ट्विंकल ने कहा, "शेफाली भी मेरी एक पुरानी दोस्त है और एक बार हम मेरे गार्डन में बैठे थे और वह इस बात से परेशान थी कि उसे वैसा काम नहीं मिल रहा था जैसा उसे मिलना चाहिए। वह रो रही थी। लेकिन क्योंकि हर कहानी में कोई न कोई नया मोड़ तो होता ही है, तो हमें झाड़ियों में से एक सरसराहट सुनाई दी और वह मेरे बेटे की थी, जो एक वीडियो टेप पकड़े हुए यह सब रिकॉर्ड कर रहा था। तो कुछ लोगों का सेक्स टेप घूम रहा होता है... उसके पास एक सिसकने वाला टेप है।" इस पर, शेफाली ने मजाक में कहा, "शायद हमें इसे अभी शेयर कर देना चाहिए, मैं पॉपुलर हो जाऊंगी।"

अब नहीं निभाएंगी मां का किरदार

शेफाली ने इस दौरान बताया कि फिल्म दिल धड़कने दो के बाद उन्होंने तय कर लिया था कि अब वो स्क्रीन पर मां के किरदार नहीं निभाएंगी। इसी दौरान उन्हें नीरजा और कपूर एंड संस जैसी फिल्में ऑफर हुईं थीं। लेकिन उन्होंने इन फिल्मों को रिजेक्ट कर दिया कि उन्हें कभी कोई उनके लायक किरदार मिलेगा। और फिर उन्हें दिल्ली क्राइम जैसी सीरीज ऑफर हुई जिसकी कहानी सुनते ही उन्होंने हां कर दी।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas
ऊषा IIMC नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई के बाद से हिंदी एंटरटेनमेंट वर्ल्ड को कवर कर रही हैं। देसी मार्टीनी के बाद अब लाइव हिंदुस्तान में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। फिल्मों, वेब सीरीज- शोज़ की समझ रखती हैं। फिल्म रिव्यूज, टीवी गॉसिप्स और मजेदार-क्रिस्प राइटिंग से रीडर्स को पिछले 8 सालों से एंटरटेन करती आई हैं। सेलेब्स इंटरव्यू, एक्सक्लूसिव न्यूज़ आर्टिकल, ट्रिविया, लाइफस्टाइल, वीडियो कंटेंट, स्क्रिप्ट राइटिंग में रुचि है। मधुबाला के दौर से लेकर आलिया भट्ट की फिल्मों तक के सफ़र से अपडेटेड हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।