अक्षय कुमार के बेटे आरव कर रहे हैं 4500 की जॉब, खुद करते हैं अपने घर की सफाई, बनाते हैं खाना

Usha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने हाला में बताया कि उनका 23 साल का बेटा अलग रहकर अपना खाना खुद बनाता है। और उसने अब 4500 की जॉब भी पकड़ ली है। आरव को फिल्मों में नहीं आना है। वो इस फील्ड में करियर बना रहे हैं।

अक्षय कुमार के बेटे आरव कर रहे हैं 4500 की जॉब, खुद करते हैं अपने घर की सफाई, बनाते हैं खाना

अक्षय कुमार अपने बेटे आरव के साथ खास रिश्ता शेयर करते हैं। हाल में एक्टर ने बेटे के साथ खास बॉन्ड के बारे में बात की। एक्टर ने बताया कि उनका बेटा फिल्मों से दूर फैशन में अपना करियर बना रहा है। उसे फिल्मों में नहीं आना। अक्षय ने बताया कि उनका बेटा 15 साल की उम्र से परिवार से दूर अलग रहकर सब कुछ खुद ही मैनेज कर रहा है। अब आरव कमाने भी लगे हैं। एक्टर के मुताबिक आरव की शुरुआती सैलरी सिर्फ 4500 है। इस कमाई से अक्षय बहुत खुश हैं।

इतना कमा रहे हैं अक्षय के बेटे आरव

शुभांकर मिश्रा के साथ खास बातचीत में जब अक्षय कुमार से उनके बेटे आरव के साथ रिश्ते के बारे में और फिल्मों में आने के बारे में सवाल किया गया तो एक्टर ने बताया, आरव को फिल्मों में नहीं आना है। उसका ये प्लान बिल्कुल नहीं है। उसे फैशन करना है। अक्षय ने बताया कि आरव अब काम कर के अपनी जॉब से करीब 4500 कमा करे हैं। इन दिनों आरव अपने काम को समझने के लिए गांव कस्बों में जा रहे हैं। फैशन और अलग तरह के प्रिंट्स को समझ रहे हैं।

अक्षय कुमार और आरव

दोनों में ये हैं समानता

अक्षय कुमार ने आगे बताया कि उनके बेटे और उनमें काफी अंतर है। लेकिन कुछ मामलों में दोनों एक जैसे भी हैं। जैसे आरव हेल्थ को लेकर हैं, वो काम को लेकर फोकस हैं और उन्हें अपना काम पसंद है। अक्षय ने ये भी बताया कि उनकी पेरेंटिंग में वो किसी तरह का लेक्स्चर नहीं देते हैं। बस एक्टर ने एक ही बात अपने बेटे को सिखाई है कभी किसी को नुकसां नहीं पहुंचाना। आरव को लाइमलाइट में रहना पसंद नहीं है। वो 15 साल की उम्र से अलग रह हरे हैं।

अपना खाना खुद बनाते हैं आरव

अक्षय ने बताया कि जब उनका बेटा 15 साल का था जब वो लंदन चला गया था। वहां वो खुद से अपनी जिंदगी जी रहा है। अपना रोज़मर्रा का काम, कुकिंग, सफाई वो खुद करता है। अक्षय ने कहा कि आरव को लाइमलाइट से दूर रहना पसंद है। इसके आलावा अक्षय ने अपनी ही तरह बेटे को भी मार्शल आर्ट्स में ट्रेंड किया है। फिलहाल वप फैशन डिजाइन की पढ़ाई भी कर रहे हैं।

अक्षय की भूत बंगला

बता दें, अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म भूत बंगला के लिए खबरों में बने हुए हैं। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 12 करोड़ के साथ शुरुआत की है और इस वीकेंड पर अच्छी कमाई कर सकती है। फिल्म से काफी उम्मीदें हैं।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।