पुत्तर वड्डा सोच; जब मां ने 2 बीएचके नहीं 5 बीएचके घर खरीदने का दिया हौसला, अक्षय कुमार ने बताया किस्सा

Kajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share

अक्षय कुमार ने बताया कि वह पहला घर 2 बीएचके खरीदने वाले थे। उनकी मां ने मोटिवेट किया था कि बड़ा सोचना चाहिए। व्यवस्था भगवान कर देते हैं। अक्षय ने बताया कि 5 बीएचके फ्लैट लिया।

पुत्तर वड्डा सोच; जब मां ने 2 बीएचके नहीं 5 बीएचके घर खरीदने का दिया हौसला, अक्षय कुमार ने बताया किस्सा

अक्षय कुमार कई लोगों के लिए इंस्पिरेशन हैं। उन्होंने बॉलीवुड में बड़ा मुकाम हासिल किया और दौलत-शोहरत, बड़ा मकान सब कुछ है। अक्षय ने बताया कि वह अपना पहला घर खरीद रहे थे तो सोचा था कि दो बेडरूम का फ्लैट लेंगे। तब उनकी मां ने हौसला बढ़ाया कि बड़ा सोचना चाहिए। इसके बाद अक्षय 5 बेडरूम का घर लेने के लिए प्रेरित हुए।

2 रूम का फ्लैट लेने वाले थे अक्षय

अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला आ रही है। वह इसके प्रमोशन में बिजी हैं। इस बीच उनका एक स्टेटमेंट वायरल है। अक्षय कुमार ने बताया कि जब वह पहला घर खरीद रहे थे तो उनकी मां ने क्या सीख दी थी। अक्षय बताते हैं, 'पहला घर जब मैंने सोचा था अपना लेने के लिए तो मैंने सोचा था कि मैंने 2 बेडरूम फ्लैट लूंगा लेकिन मेरी मां ने कहा, 'पत्तर वड्डा सोच।' मैंने कहा कि इससे वड्डा की सोचांगा, 2 कमरे का फ्लैट मिल जाए इससे वड्डा की।' अक्षय ने बताया कि उनकी सलाह की वजह से वह ऊंचा सोच पाए।

भगवान करवाते थे व्यवस्था

अक्षय ने बताया कि मां ने और क्या सीख दी। बोले, ‘उनका कहना था, जो पहला फ्लैट होता है ना... जो पहला घर होता है, वो अपने लिए लेना होता है। वो अपने खुद के लिए लेना होता है। उसके लिए भगवान जो है, वो खद आप को किसी ना किसी तरह से पैसे पूरे करवा के रहेंगे।’ अक्षय ने बताया कि मां ने कहा कि पहला घर इमोशंस से जुड़ा होता है। बाद में जो घर खरीदते हैं वो इनवेस्टमेंट होता है। जिसके लिए इंसान और ज्यादा मेहनत करता है।

कब रिलीज हो रही है भूत बंगला

अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला 17 अप्रैल 2026 को रिलीज हो रही है। डायरेक्टर प्रियदर्शन हैं। अक्षय के साथ परेश रावल, तब्बू, वामिका गब्बू, मिथिला पाल्कर, राजपाल यादव और दिवंगत अभिनेता असरानी।

अक्षय कुमार ने खरीदा वो बंगला जहां से भगाए थे

अक्षय कुमार का घर खरीदने से जुड़ा एक किस्सा काफी चर्चित है। वह संघर्ष के दिनों में वह फोटोग्राफर के असिस्टेंट के तौर पर काम कते थे। उस वक्त उन्होंने मॉडलिंग के लिए अपनी तस्वीरें भी खिंचवाई थीं। जब वह एक बड़े बंगले के सामने फोटोशूट के लिए पहुंचे तो चौकीदार ने उन्हें वहां से भगा दिया था। बाद में अक्षय कुमार ने वही बंगला खरीद लिया था। यह बंगला सी-फेसिंग होने के साथ और काफी पॉश एरिया में है।

Kajal Sharma

लेखक के बारे में

Kajal Sharma

शॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।


करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।


एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।