अब हैवानियत शुरू…आज आ रहा है अक्षय कुमार की फिल्म हैवान का टीजर, यूजर्स बोले-विलेन रोल में देखने का इंतजार
अक्षय कुमार अब कॉमेडी फिल्में करने के बाद साइको थ्रिलर में नजर आएंगे। एक्टर ने एक पोस्ट शेयर कर अपनी फिल्म हैवान के टीजर आने की जानकारी दी है। जानिए आज कितने बजे आ रहा है हैवान का टीजर।

अक्षय कुमार और सैफ अली खान एक बार फिर साथ नजर आने वाले हैं। दोनों ने प्रियदर्शन की फिल्म हैवान की शूटिंग खत्म की और आज फिल्म का टीजर रिलीज होने वाला है। अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर ये जानकारी दी है कि हैवान का टीजर आज रात 8 बजे आएगा। खिलाड़ी कुमार के इस पोस्ट के बाद फैंस इस फिल्म की पहली झलक के लिए एक्साइटेड हैं और टीजर का इंतजार कर रहे हैं। हैवान मलयालम फिल्म ओप्पम की हिंदी रीमेक है।
अक्षय कुमार ने दी हैवान के टीजर की जानकारी
अक्षय कुमार पिछले कुछ वक्त से कॉमेडी फिल्मों में नजर आ रहे हैं। लेकिन उनकी ये साइको थ्रिलर फिल्म दस्तक देने के लिए तैयार है। एक्टर ने एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'बहुत हंसा लिया, अब कल से हैवानियत शुरू'। कैप्शन में लिखा है, 'कल रात 8 बजे, और इस बार मजाक नहीं होगा।'
यूजर्स रिएक्शन
अक्षय कुमार के इस पोस्ट पर एक यूजर ने लिखा, 'मैं इंतजार कर रहा हूं गुरु जी हैवानियत मूवी का', एक और यूजर ने लिखा 'कुछ बड़ा आने वाला है', एक अन्य यूजर ने लिखा 'मैं हैवान के लिए एक्साइटेड हूं, अक्षय कुमार को विलेन बने देखने में मजा आएगा।'
फिल्म हैवान की कहानी
फिल्म की कहानी की बात करें तो ये एक रिटायर्ड जज से शुरू होती है। जज ने एक एक ऐसे शख्स को सजा सुनाई थी जो खुद को निर्दोष मानता था। जब कैदी जेल से रिहा होता तो जज और उसके परिवार से बदला लेना चाहता है। जज का मर्डर हो जाता है और और उनके अंधे लिफ्टमैन पर आरोप लगता है। वही लिफ्टमैन जज की बेटी रक्षा करता है। केस को सुलझाने में मदद करता है। ये अंधा किरदार सैफ अली खान ने निभाया है और उस कैदी के रूप में विलेन बने दिखेंगे अक्षय कुमार। फिल्म 11 सितंबर को रिलीज होगी।
अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी की फिल्में
फिल्म का डायरेक्शन प्रियदर्शन ने किया है जिन्होंने ओरिजिनल मलयालम फिल्म ओप्पम का डायरेक्शन किया था। ओप्पम में मोहनलाल ने लीड रोल निभाया था। वहीं डायरेक्टर ने ये कन्फर्म किया कि रीमेक हैवान में भी मोहनलाल का छोटा रोल होगा। प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की जोड़ी ने भूल भुलैया, भूत बंगला, भागम भाग, दे दना दन, गरम मसाला, हेरा फेरी जैसी सफल फिल्मों में काम किया है। अब हैवान का इंतजार हो रहा है। फिल्म का टीजर आज रात 8 बजे आने वाला है।
लेखक के बारे में
Usha Shrivasपरिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।
एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी


