अक्षय कुमार ने कहा, हर दिन सुबह 4 बजे रिटायरमेंट का ख्याल आता है, सोचता हूं कि…

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Welcome To The Jungle Trailer Launch: आज अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का ट्रेलर रिलीज हुआ है। ट्रेलर लॉन्च के दौरान अक्षय ने रिटायरमेंट पर बात की।

अक्षय कुमार ने कहा, हर दिन सुबह 4 बजे रिटायरमेंट का ख्याल आता है, सोचता हूं कि…

'वेलकम टू द जंगल' का ट्रेलर रिलीज करने के लिए आज मुंबई में एक बड़ा इवेंट रखा गया था। इस इवेंट के दौरान अक्षय कुमार इमोशनल हो गए। उन्होंने अपने रिटायरमेंट पर खुलकर बात की। इसके साथ ही, उन्होंने फिल्म डायरेक्टर और राइटर नीरज वोरा के साथ-साथ दिवंगत एक्टर पंकज धीर को श्रद्धांजलि दी।

रिटायरमेंट पर अक्षय कुमार ने क्या कहा?

अक्षय ने कहा, 'कभी-कभी मेरा रिटायरमेंट लेने का मन करता है। अक्सर ये विचार मुझे सुबह 4 बजे आता है। लेकिन पांच सेकंड बाद मुझे याद आता है कि मुझे एक शूट पर जाना है, जहां 300 लोग मेरा इंतजार कर रहे हैं। फिर मैं खुद से कहता हूं कि मैं अगले दिन रिटायरमेंट के बारे में सोचूंगा। ऐसा करते करते 36 साल बीत गए हैं।'

रिटायरमेंट के बाद क्या करेंगे अक्षय?

अक्षय ने आगे कहा, 'मैं सोचता हूं कि अगर मैं रिटायर हो गया तो मैं इलेक्ट्रीशियन, डॉग वॉकर, माली, वगैरह बन जाऊंगा। इसलिए मुझे लगता है कि बेहतर है कि मैं काम पर जाऊं और रिटायर न होऊं। मैं परिवार के साथ समय बिताने की कोशिश करता हूं और फिर एक बाद बित जाते के बाद वो लोग मुझसे पूछते हैं कि मैं काम पर वापस कब जाऊंगा। मुझे रिटायर शब्द बहुत गलत लगता है। इंसान को मरने से पांच सेकंड पहले रिटायर हो जाना चाहिए। अगर आप लंबी जिंदगी चाहते हैं, तो काम करते रहें।'

अक्षय कुमार का नीरज वोहरा और पंकज धीर को ट्रिब्यूट

इवेंट में, अक्षय कुमार ने ये भी बताया कि 'वेलकम टू द जंगल' की कहानी नीरज वोहरा ने कैसे लिखी थी। अक्षय ने कहा, 'ये फिल्म मेरे लिए इसलिए जरूरी थी क्योंकि इसकी कहानी नीरज वोहरा ने लिखी है। मैंने हमेशा अपने इंटरव्यू में कहा है कि मैंने प्रियदर्शन, राजकुमार संतोषी और नीरज वोहरा से कॉमेडी में बहुत कुछ सीखा है। नीरज ने मुझे बहुत कुछ सिखाया है। मैं फिरोज नाडियाडवाला को 36 साल से जानता हूं। मैं अपने स्ट्रगल के दिनों में उनके पास जाता था।' उन्होंने पंकज धीर के बारे में भी बात की और कहा, 'मैंने अपनी पहली फिल्म में पंकज धीर साहब के साथ काम किया था। वह विलेन थे और ये उनकी आखिरी फिल्म है। पंकज, तुम जहां भी हो, मैं तुमसे प्यार करता हूं।'

फीस पर क्या बोले अक्षय?

अक्षय ने इसके बाद अपनी फीस पर बात की। उन्होंने फिल्म के लिए सिर्फ 1.7 करोड़ रुपये चार्ज करने की अफवाहों को खारिज किया और कहा, 'जिसने भी आपको बताया कि मैंने इस फिल्म के लिए 1.7 करोड़ चार्ज किए गलत बताया है। मैंने तो इतने भी चार्ज नहीं किए हैं।'

'वेलकम टू द जंगल' के बारे में

अक्षय कुमार के अलावा, 'वेलकम टू द जंगल' में अरशद वारसी, श्रेयस तलपड़े, सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, दिशा पटानी, तुषार कपूर, रवीना टंडन, लारा दत्ता और जैकलीन फर्नांडीज जैसे कलाकार हैं। इस फिल्म को अहमद खान डायरेक्ट कर रहे हैं। वहीं साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस कर रहे हैं। ये फिल्म 26 जून को रिलीज होगी।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।