अक्षय कुमार-रितेश देशमुख ने बनाया फराह खान का मजाक, कहा- दूसरों के घर जाकर…

Jan 24, 2026 11:00 am ISTSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share

अक्षय कुमार और रितेश देशमुख जब साथ आते हैं तो एक अलग ही माहौल हो जाता है। अब दोनों ने साजिद खान के साथ मिलकर फराह खान के व्लॉग्स का मजाक बनाया।

अक्षय कुमार-रितेश देशमुख ने बनाया फराह खान का मजाक, कहा- दूसरों के घर जाकर…

अक्षय कुमार जल्द व्हील ऑफ फॉर्च्यून गेम शो के जरिए बतौर होस्ट वापसी करने वाले हैं। इस शो का नया प्रोमो सामने आया है जिसमें साजिद खान, और रितेश देशमुख साथ में आते हैं और इस दौरान वे फराह खान के कुकिंग व्लॉग्स का मजाक बनाते हैं। फराह ने अब इस पर अपना रिएक्शन भी दिया है।

अक्षय और रितेश ने क्या बनाया मजाक

प्रोमो में अक्षय, साजिद के अस्पताल के बिल पढ़ते हैं क्योंकि हाल ही में साजिद का एक एक्सीडेंट में पैर फ्रैक्चर हो गया था और उनकी सर्जरी भी हुई थी। इसका टोटल कॉस्ट 20 लाख रुपये था। अक्षय इस पर मजाक बनाते हैं कि वह चाहते हैं कि साजिद शो से कम से कम 20 लाख रुपये तो जीते। तब साजिद बोलते हैं कि मुझे जीतना ही होगा नहीं तो दिक्कत हो जाएगी क्योंकि अस्पताल के लोग मुझे ढूंढ रहे हैं।

दूसरों के घर जा-जाकर कमा रही पैसे

अक्षय फिर बोलते हैं कि मुझे पता है तेरे पास एक बहन भी है जो पैसा बहुत कमाती है। तभी रितेश बोलते हैं कि लोगों के घर में जा-जाकर कमा रही है। इस पर साजिद बोलते हैं खाना पका-पका कर। रितेश फिर बोलते हैं कि खाना भी पका रही है और लोगों को भी पका रही है।

फराह ने जानें इस पर क्या रिएक्शन दिया

दरअसल, तीनों मिलकर फराह खान के व्लॉग्स का मजाक बना रहे थे जिसमें वह सेलेब्स के घर जाकर कुकिंग करती हैं। इस प्रोमो को फराह ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया और लिखा कि मेरे पास एक ही शब्द है...कमीनों। उन्होंने अक्षय, रितेश और साजिद को भी टैग किया है।

फराह ने बताया था यूट्यूब से खूब कर रही हैं कमाई

बता दें कि फराह ने कुछ दिनों पहले सोहा अली खान के पॉडकास्ट में कहा था कि वह व्लॉगिंग से काफी अच्छी कमाई कर रही हैं। इतना ही नहीं उन्होंने बताया कि वह फिल्मों से जितना कमाती थीं, उससे ज्यादा व्लॉग्स के जरिए कमाती थीं। हालांकि उन्होंने ये नहीं बताया कि वह एग्जैक्ट कितना कमाती हैं। लेकिन उन्होंने यह बताया कि यूट्यूब की कमाई से उनके कुक दिलीप का सारा कर्जा खत्म हो गया।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।