अक्षय कुमार ने बताया अपनी क्रश से जुड़ा किस्सा, कहा- एक लड़की को बहुत चाहता था और...

Feb 23, 2026 04:03 pm ISTSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share

अक्षय कुमार ने हाल ही में अपने शो व्हील ऑफ फॉर्च्यून में एक किस्सा शेयर किया जिसे सुनकर सब हैरान और खुश हो गए। अक्षय ने अपनी क्रश का एक किस्सा बताया है।

अक्षय कुमार ने बताया अपनी क्रश से जुड़ा किस्सा, कहा- एक लड़की को बहुत चाहता था और...

अक्षय कुमार इन दिनों व्हील ऑफ फॉर्च्यून शो को होस्ट कर रहे हैं। इस दौरान अक्षय पर्सनल हो या प्रोफेशनल हर मुद्दे पर बात करते हैं। अब अक्षय ने हाल ही के एक एपिसोड में पूरे नेशनल टीवी पर सबके सामने बताया कि कैसे एक बार अपनी क्रश को इम्प्रेस करने के लिए अक्षय लोगों से पिट गए थे।

क्या किया अक्षय ने खुलासा

दरअसल, होता क्या है कि कंटेस्टेंट आदर्श आते हैं और इस दौरान डिस्कशन होता है कि क्या लड़के एफर्ट्स लगाते हैं रिलेशनशिप में आने के लिए या किसी का दिल जीतने के लिए। इस पर अक्षय फिर अपना एक्सपीरियंस शेयर करते हैं जिसे सुनकर सब हैरान हो गए।

एक लड़की को इम्प्रेस करने गए थे अक्षय

अक्षय कहते हैं, 'मुझे याद है, ‘मैं अपने टाइम कि बात कर रहा हूं। आज से करीबन 40 साल पहले मैं कॉलेज में था तो मैं एक लड़की को बहुत चाहता था। मैंने उसके लिए गाना सीखा और मेरा एक दोस्त था जिसको गिटार चलाना आता था। मैं सच्ची में कह रहा हूं, मैंने उसके घर के बाहर जाकर गाना गाया और वो गिटार बजा रहा था। मैंने गाना गाया, उसके बाद पता है क्या हुआ?’

अक्षय को लोगों ने पीटा

अक्षय आगे बोलते हैं, ‘उसके जितने भी पड़ोसी थे, उन्होंने मुझे पीटा। हम दोनों ने मार खाई। अक्षय की बात सुनकर सब जोर-जोर से हंसते हैं। वहीं अक्षय फिर आगे बोलते हैं, मेहनत ज्यादा होने से पिटाई भी होती है।’

अक्षय और ट्विंकल की शादी

बता दें कि अक्षय और ट्विंकल खन्ना ने कुछ समय के रिलेशन के बाद शादी की थी। दोनों साल 2001 में शादी के बंधन में बंधे थे जिसमें सिर्फ परिवार वाले और करीबी दोस्त शामिल थे। उस समय अक्षय एक स्टेबल एक्टर थे। दोनों का फिर साल 2002 में बेटा आरव हुआ और फिर साल 2012 में बेटी नितारा।

अक्षय की प्रोफेशनल लाइफ

अक्षय की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वह लास्ट फिल्म जॉली एलएलबी 2 में नजर आए थे। अभी उनकी कई फिल्में रिलीज के लिए तैयार हैं जिसमें भूत बंगला, वेलकम टू द जंगल और हैवान में नजर आएंगे। इनके अलावा वह हेरा फेरी 4, भागम भाग और गोलमाल 5 में भी दिखेंगे। हालांकि इनकी रिलीज डेट को लेकर अभी अपडेट नहीं है।

वहीं ट्विंकल अब राइटर हैं और उनकी कई नॉवेल रिलीज हो चुकी हैं। इसके अलावा कुछ दिनों पहले उनका शो आया था काजोल के साथ जिसका नाम था टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।