स्कूल में तीन बार फेल हुए थे अक्षय कुमार, बचपन के दोस्त ने खोला राज, कहा- 'ये साइकिल पर लड़कियों का पीछा...'
एक बार फिर से अक्षय फिल्ममेकर प्रियदर्शन के साथ मिलकर फैंस का मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। इस फिल्म को लेकर लगातार नई अपडेट्स सामने आ रही हैं। वहीं, 6 अप्रैल को 'भूत बंगला' का ट्रेलर रिलीज हुआ है।

अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। एक बार फिर से अक्षय फिल्ममेकर प्रियदर्शन के साथ मिलकर फैंस का मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। इस फिल्म को लेकर लगातार नई अपडेट्स सामने आ रही हैं। वहीं, 6 अप्रैल को 'भूत बंगला' का ट्रेलर रिलीज हुआ है। फिल्म के ट्रेलर को फैंस ने काफी पसंद किया था। इसी बीच अब अक्षय के एक के फ्रेंड ने उनके बचपन के कई राज खोले।
KG से 9th क्लास के बीच तीन बार फेल हुए अक्षय
दरअसल, अक्षय कुमार ने हाल ही में क्विज रियलिटी शो 'Wheel of Fortune' के लेटेस्ट एपिसोड में अपने दोस्तों के साथ बचपन की शरारतों के बारे में खुलकर बात की। एक्टर ने लाइव ऑडियंस में से अपने बचपन के एक दोस्त, जिनेश का परिचय सभी से कराया और पुरानी यादों में खो गए। कंटेस्टेंट्स से बात करते हुए, अक्षय ने बताया उनका और जिनेश का बॉन्ड किंडरगार्टन के समय का है। इसके साथ ही उन्होंने माना, 'हम लोग किंडरगार्टन KG से साथ में हैं और KG से 9th क्लास के बीच में हम लोग तीन-तीन बार फेल हुए हैं।' अक्षय की ये बात सुनकर सभी हैरान रह गए।
अक्षय के दोस्त ने खोला राज
ऐसे में जब अक्षय ने अपने दोस्त से पूछा कि वह बार-बार फेल क्यों हो रहा है, तो जिनेश का जवाब बहुत मजेदार था। उसने कहा, 'मैं आपके साथ टाइम स्पेंड करता था, उसकी वजह से!' अक्षय ने मजाक को आगे बढ़ाते हुए बताया कि जिनेश की पसंदीदा हॉबी शहर में लड़कियों की एक झलक पाने के लिए साइकिल चलाना था। लेकिन, उसके दोस्त ने तुरंत मजाक उसी पर पलटवार किया और मजाक में कहा, 'क्या लगता है, मैं देखता था या ये?' जिससे ऑडियंस हंसते-हंसते लोटपोट हो गई।
कब रिलीज होगी 'भूत बंगला'?
'भूत बंगला' के रिलीज डेट की बात करें तो ये फिल्म पहले 10 अप्रैल के दिन रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब मेकर्स ने इसकी रिलीज पोस्टपोन कर दी। पोस्टपोन करने के पीछे की वजह 'धुरंधर 2' की आंधी बताई जा रही है। अब ये फिल्म 17 अप्रैल के दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी। वहीं पेड प्रीव्यू 16 अप्रैल को रात 9 बजे से शुरू होंगे।
लेखक के बारे में
Priti Kushwahaप्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।
करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।
एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


