अक्षय कुमार ने बताई अपनी सबसे बड़ी गलती, आज तक होता है पछतावा, बोले– लगा था करियर खत्म

Feb 15, 2026 11:30 am ISTPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share

अक्षय कुमार ने बताया कि कैसे एक बार उन्होंने एक शख्स को इतनी जोर का थप्पड़ मारा था कि वह तुरंत बेहोश होकर गिर पड़ा। अक्षय कुमार ने सुनाया पुरा किस्सा कि ऐसा क्यों और कब हुआ था।

अक्षय कुमार ने बताई अपनी सबसे बड़ी गलती, आज तक होता है पछतावा, बोले– लगा था करियर खत्म

अक्षय कुमार ने हाल ही में खुलासा किया है कि उन्होंने एक हाई-प्रोफाइल पार्टी में एक शख्स को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया था। यह मामला इतना बिगड़ गया था कि वह शख्स बेहोश हो गया और अक्षय को डर लगने लगा था कि कहीं उनका करियर यहीं खत्म न हो जाए। अक्षय कुमार ने इस किस्से का जिक्र 'व्हील ऑफ फॉर्च्यून' के एक स्पेशल एपिसोड के दौरान किया, जहां उनके साथ 'शार्क टैंक इंडिया' के जज अमन गुप्ता, अनुपम मित्तल और नमिता थापर भी मौजूद थे।

अक्की ने बताया गजब बेइज्जती पल

जब अमन गुप्ता ने उनसे उनकी लाइफ के 'गजब बेइज्जती' वाले पल के बारे में पूछा, तब अक्षय ने यह पुरानी याद शेयर की। अक्षय ने बताया कि वह अपने एक करीबी दोस्त के साथ एक पार्टी में गए थे, जहां एक अनजान शख्स ने उनके दोस्त को गंदी गालियां देनी शुरू कर दी थीं।

अक्षय कुमार ने क्यों मारा था थप्पड़

अक्षय कुमार ने बताया, 'उसने मेरे दोस्त को एक बार गाली दी, मैंने उसे मना किया। उसने दोबारा वही किया। मैंने उसे चार-पांच बार चेतावनी दी, लेकिन वह नहीं रुका। वह मेरे दोस्त के लिए बहुत ही भद्दी और पर्सनल तरीके का इस्तेमाल कर रहा था। मेरा दोस्त बहुत इमोशनल हो गया और रोने लगा। मुझसे यह बर्दाश्त नहीं हुआ और गुस्से में आकर मैंने उसे एक थप्पड़ मार दिया।' अक्षय कुमार ने बताया कि थप्पड़ इतना जोरदार था कि वह आदमी तुरंत जमीन पर गिरकर बेहोश हो गया।

बुरी तरह घबरा गए थे अक्षय कुमार

उस पल को याद करते हुए अक्षय ने बताया कि वह बुरी तरह घबरा गए थे। उन्होंने कहा, 'वह एक बहुत बड़ी पार्टी थी। शख्स के बेहोश होने के बाद हमने उस पर पानी डाला। मैं मन ही मन दुआ कर रहा था कि बस उसे होश आ जाए। मुझे डर था कि अगर उसे कुछ हो गया, तो मेरा करियर बर्बाद हो जाएगा।' हालांकि, कुछ देर बाद उस आदमी को होश आ गया और अक्षय ने राहत की सांस ली।

जिंदगी की सबसे बड़ी गलती

अक्षय कुमार का कहना है कि आज वह अपनी उस हरकत पर पछताते हैं और इसे अपनी जिंदगी की सबसे बड़ी गलती मानते हैं। उन्होंने कहा कि अगर आज ऐसी कोई सिचुएशन आती है, तो वह वहां से चुपचाप चले जाना पसंद करेंगे न कि फिजिकल होना। वर्क फ्रंट की बात करें तो अक्षय जल्द ही प्रियदर्शन की फिल्म 'भूत बंगला' में नजर आएंगे। इसके अलावा उनके पास 'वेलकम टू द जंगल' और 'हैवान' जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स भी पाइपलाइन में हैं।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।