कैंसर से हुई थी पिता की मौत, अक्षय कुमार बोले- 50 की उम्र के बाद हर किसी को कराना चाहिए ये टेस्ट

Mar 15, 2026 07:06 pm ISTHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share

अक्षय कुमार ने हाल ही में एक इवेंट में अपने पुरुषों से अनुरोध किया कि उन्हें नियमित PSA (प्रोस्टेट-स्पेसिफिक एंटीजन) टेस्ट जरूर कराना चाहिए ताकि प्रोस्टेट कैंसर के शुरुआती लक्षणों का पता लगाने में मदद मिल सके। 

कैंसर से हुई थी पिता की मौत, अक्षय कुमार बोले- 50 की उम्र के बाद हर किसी को कराना चाहिए ये टेस्ट

अक्षय कुमार अक्सर अपने फैंस को अलग-अलग चीजों के लिए जागरुक करते हैं। आपने कई बार अक्षय को बड़ी स्क्रीन पर फिल्म शुरू होने से पहले नो-स्मोकिंग का विज्ञापन करते देखा होगा। अब अक्षय कुमार ने एक इवेंट में पुरुषों से अनुरोध किया कि उन्हें नियमित PSA (प्रोस्टेट-स्पेसिफिक एंटीजन) टेस्ट जरूर कराना चाहिए ताकि प्रोस्टेट कैंसर के शुरुआती लक्षणों का पता लगाने में मदद मिल सके।

पिता को याद कर इमोशनल हुए अक्षय कुमार

दरअसल, अक्षय कुमार हाल ही में इंडिया टुडे के एक इवेंट में पहुंचे थे। उनके सेशन के मॉडरेटर ने उनसे कहा कि पिछले साल वो प्रोस्टेट कैंसर से ठीक हुए थे और उन्हें एक्टर की वह बात याद आई जो उन्होंने पहले अपने पिता के बारे में उन्हें बताई थी।

अक्षय कुमार ने कहा कि उन्हें लगता है कि उनके पिता को खोने की एक बड़ी वजह ये थी कि उन्हें 50-55 वर्ष की आयु के बाद प्रोस्टेट-स्पेसिफिक एंटीजन टेस्ट के महत्व के बारे में जानकारी नहीं थी, जो प्रोस्टेट कैंसर का पता लगाने में मदद करता है।

पिता को खोने की एक बड़ी वजह ये मानते हैं अक्षय कुमार?

अक्षय कुमार इमोशनल हो गए और अपने पिता को याद करते हुए कहा, “मैंने अपनी जिंदगी के सबसे अहम इंसान, अपने पिता को खो दिया। 67 साल की उम्र में वे हमें छोड़कर चले गए। वे मेरे लिए सब कुछ थे। क्यों? क्योंकि मुझे पता ही नहीं था कि 50-55 साल की उम्र के बाद हर किसी को अपना PSA टेस्ट करवाना चाहिए।”

अक्षय कुमार का फैंस से अनुरोध

उन्होंने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, "मैं यहां मौजूद आप सभी लोगों से और जो लोग हमें सुन रहे हैं, उन सभी से यह कहना चाहता हूं कि हमें इस बात की जानकारी नहीं थी कि हर साल, हर व्यक्ति के लिए PSA टेस्ट करवाना कितना जरूरी है। बीमारी का शुरुआती दौर में पता चल जाने से जान बचाई जा सकती है। प्रोस्टेट कैंसर बहुत आम है। हर तीसरे पुरुष को प्रोस्टेट कैंसर होने का खतरा रहता है। कृपया इसकी जांच करवाएं; यह करना बहुत ही जरूरी है। आप अपनी जान बचा सकते हैं; आप न सिर्फ अपनी जान बचा सकते हैं, बल्कि आप अपने पूरे परिवार की जान बचा सकते हैं।"

अक्षय कुमार के पिता का नाम हरी ओम भाटिया था। उनकी मृत्यु साल 2000 में हुई थी। उनके पिता का निधन प्रोस्टेट कैंसर के कारण हुआ था।

क्या है PSA टेस्ट?

PSA टेस्ट रक्त में प्रोस्टेट-विशिष्ट एंटीजन (PSA) की मात्रा को मापता है। PSA का बढ़ा हुआ स्तर प्रोस्टेट कैंसर का संकेत हो सकता है, लेकिन यह प्रोस्टेट संक्रमण (prostatitis) या बढ़े हुए प्रोस्टेट (BPH) के कारण भी हो सकता है।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।