'भूत बंगला' के सेट पर अक्षय कुमार ने किया प्रैंक, पल भर को अटक गई थीं वामिका गब्बी की सांसें
Akshay Kumar and Wamiqa: वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि वामिका गब्बी को एक स्टंट करने के लिए एक हार्नेस से अच्छी तरह बांधकर सेफ किया गया है। लेकिन स्टंट के वक्त अक्षय अचानक उन्हें डरा देते हैं।

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार अपनी अपकमिंग फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। अक्षय कुमार शूटिंग के दौरान बीच-बीच में मौका मिलने पर अपने को-स्टार्स के साथ काफी मस्ती करने के लिए भी जाने जाते हैं। फिल्म का एक BTS वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि अक्षय कुमार फिल्म की फीमेल लीड एक्ट्रेस वामिका गब्बी के साथ प्रैंक करते हैं। अक्षय कुमार का यह प्रैंक वामिका की आंखों में आंसू ला देता है, उनकी डर के मारे हालत खराब हो जाती है, क्योंकि उन्हें लगता है कि वह एक ऊंची टेबल से नीचे गिरने वाली हैं। लेकिन सिर्फ अक्षय को पता था कि सब कुछ अंडर कंट्रोल है।
जब अक्षय कुमार के प्रैंक ने अटका दीं वामिका की सांसें
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि वामिका गब्बी को एक स्टंट करने के लिए एक हार्नेस से अच्छी तरह बांधकर सेफ किया गया है। सीन में अक्षय कुमार जो टेबल के ऊपर चढ़कर डांस कर रहे होते हैं, उन्हें वामिका को ऊपर मेज पर खींचना होता है और फिर वामिका अपना डांस मूव करती हैं, जिसके बाद अक्की उन्हें घुमाते हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही वामिका अपना डांस स्टेप शुरू करती हैं, अक्षय कुमार उन्हें हवा में घुमाकर दूर धकेल देते हैं। वामिका सेफ्टी हार्नेस से बंधी हुई थीं और वह हवा में झूलती हुई दूर चली जाती हैं। वह डर के मारे अपनी आंखें मींच लेती हैं और चेहरा ढंक लेती हैं।
समझ आया प्रैंक तो वामिका समेत निकल गई सबकी हंसी
वामिका को जैसे ही समझ में आता है कि यह उनके साथ प्रैंक हुआ है, तो वह खुद भी अपनी हंसी नहीं रोक पाती हैं और सेट पर मौजूद सभी लोग ठहाके मारकर हंसने लगते हैं। अक्षय कुमार ने फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर भी अपने अनोखे अंदाज से सबका ध्यान खींचा। वह जानबूझकर फटे-पुराने और फटे हुए कपड़ों में नजर आए। जब मीडिया ने उनके इस लुक के बारे में पूछा, तो अक्षय ने मजाकिया अंदाज में कहा कि भूतों ने मेरा यह हाल किया है। बात मूवी की करें तो फिल्म का ट्रेलर खूब चर्चा में रहा है। अब देखना यह होगा कि क्या प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की जोड़ी एक बार फिर वही कमाल दिखा पाएगी।
लेखक के बारे में
Puneet Parasharपरिचय और अनुभव
पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।
पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।
करियर का सफर
पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।
एंटरटेनमेंट और विजन
मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


