
अक्षय कुमार ने की शाहरुख खान के बेटे आर्यन के काम की तारीफ, बोले-द बैड्स ऑफ बॉलीवुड देख लेना
बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने हाल में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की जमकर तारीफ की। एक्टर ने इसी सीरीज से एक सलाह आजकल के नए एक्टर्स को भी। अक्षय के कमेंट को पसंद किया जा रहा है।
फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2025 के मंच पर इस बार बॉलीवुड के दो सुपरस्टार्स की मुलाकात ने सबका दिल जीत लिया। अक्षय कुमार और शाहरुख खान को एक साथ देखना न सिर्फ यादगार रहा बल्कि दोनों के गले मिलने वाले वीडियो को सोशल मीडिया पर पसंद किया गया। इसी दौरान अक्षय ने अपने अंदाज़ में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की वेब सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड का भी जिक्र कर डाला। अब उनका ये कमेंट अब खूब वायरल हो रहा है।

आर्यन की तारीफ
दरअसल, शनिवार को अहमदाबाद में हुए फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में अक्षय कुमार बेस्ट डेब्यू अवॉर्ड प्रेजेंट करने के लिए स्टेज पर पहुंचे थे। जैसे ही वे मंच पर आए, शाहरुख खान ने उन्हें गले लगाकर वेलकम किया। ऑडियंस की तालियों के बीच अक्षय ने माइक संभालते हुए कहा, “मैं सभी नए एक्टर्स से सिर्फ इतना कहना चाहता हूं तीन फिल्म की डील साइन मत करना! आर्यन खान की द बैड्स ऑफ बॉलीवुड देख लेना, बहुत बढ़िया बनाई है।” अक्षय का ये बयान सीधे आर्यन की सीरीज के प्लॉट से जुड़ा था, जिसमें दिखाया गया है कि कैसे एक नए एक्टर आसमान सिंह एक प्रोडक्शन हाउस के साथ तीन फिल्मों की एक्सक्लूसिव डील साइन कर फंस जाता है। इसी के इर्द-गिर्द कहानी घूमती है।
पहले भी किया सपोर्ट
वैसे ये पहली बार नहीं है जब अक्षय ने आर्यन की तारीफ की हो। शो के रिलीज़ से पहले भी उन्होंने सोशल मीडिया पर आर्यन को शुभकामनाएं दी थीं और उनकी सीरीज के लिए बधाई दी थी।
फ्यूचर प्रोजेक्ट्स
वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार इस वक्त प्रियदर्शन के साथ दो फिल्मों में बिजी हैं। इनमें पहली है हैवान, जिसमें वे सैफ अली खान के साथ नजर आएंगे। इसके अलावा, फैंस को सबसे ज्यादा इंतजार है हेरा फेरी 3 का, जिसमें अक्षय एक बार फिर परेश रावल और सुनील शेट्टी के साथ अपनी आइकॉनिक तिकड़ी नजर वाली है। इसके अलावा एक्टर को लेकर खबरें हैं कि वो साउथ फिल्म संक्रांतिकी वस्तुनम के हिंदी रीमेक में काम कर सकते हैं।

लेखक के बारे में
Usha Shrivasलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




