
अक्षय की भांजी सिमर को करण ने कहा खूबसूरत, एक्ट्रेस बोलीं- धर्मा में क्यों नहीं लिया?
अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा की फिल्म से अक्षय कुमार की भांजी सिमर भाटिया डेब्यू करने वाली हैं। अक्षय अपनी भांजी के डेब्यू के लिए काफी एक्साइटेड हैं।
अक्षय कुमार की भांजी सिमर भाटिया फिल्म इक्कीस के जरिए बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं। इस फिल्म में उनके साथ अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा लीड रोल में हैं। फिल्म की रिलीज से पहले अब सभी दोनों के सपोर्ट में सोशल मीडिया पोस्ट कर रहे हैं जिनमें से एक करण जौहर भी हैं। हालांकि करण को सिमर ने जो जवाब दिया उसकी उम्मीद उन्होंने नहीं की होगी।
क्या लिखा करण ने
करण जौहर ने सोशल मीडिया पर लिखा, सॉलिड! तुम्हें सपोर्ट कर रहा हूं एगी...फिल्मों में आपका स्वागत है सिमर भाटिया...आप बहुत खूबसूरत हैं।
सिमर का जवाब
सिमर ने उनके पोस्ट को अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया और मस्ती करते हुए लिखा, थैंक्यू सर, फिर मुझे धर्मा का पिक्चर क्यों नहीं दिया?

सिमर के इस कमेंट से लोग उनका कम्पैरिजन अक्षय के फनी अंदाज से कर रहे हैं कि वह भी अपने मामा की तरह मस्तीभरे जवाब देती हैं।
सिमर-अक्षय का रिलेशन
सिमर के बारे में बता दें कि वह अक्षय की बहन अल्का भाटिया की बेटी हैं। काफी समय से वह फिल्मों में आने की तैयारी कर रही थीं और अब फाइनली वह एंट्री करने के लिए तैयार हैं।
इक्कीस 1 जनवरी 2026 को रिलीज होने वाली है। पहले फिल्म दिसंबर में रिलीज होने वाली थी, लेकिन फिर इसकी रिलीज डेट को पोस्टपोन कर दिया। फिल्म में अगस्त्य और सिमर के अलावा धर्मेंद्र भी हैं।
अक्षय ने किया था सिमर के लिए खास पोस्ट
कुछ दिनों पहले अक्षय ने सिमर के लिए एक पोस्ट किया था जिसमें उन्होंने लिखा था, ‘जब तुम छोटी थी तब तुम्हें गोद लेता था और आज तुम फिल्मों की दुनिया में एंट्री लेने वाली हूं। सिमर मैंने तुम्हें एक शर्मीली छोटी लड़की के रूप में देखा है जो अपनी मम्मी के पीछे छिपती थीं और आज तुम इतनी कॉन्फिडेंट यंग वुमन बन गी हो जो कैमरे को ऐसे देखती है जैसे तुम इसके लिए ही बनी हो। सफर मुश्किल है, लेकिन मैं जानता हूं चुम चमकोगी।’
अक्षय ने आगे लिखा था, ‘हम भाटियास का फंडा सिंपल है, काम करो, दिल से करो और फिर यूनिवर्स का मैजिक देखो। मुझे तुम पर गर्ल है बेटा। दुनिया...सिमर भाटिया से मिलने वाली है। लेकिन मेरे लिए तुम पहले से स्टार हो। जाओ चमको...जय महादेव।’

लेखक के बारे में
Sushmeeta Semwalपरिचय
सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।
करियर
सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।
एजुकेशन
सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन
सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।
खासियत
बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




