हैवान से पहले इन फिल्मों में विलन बन चुके हैं अक्षय कुमार, जानें कैसा रहा उन मूवीज का हाल

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

अक्षय कुमार की फिल्म हैवान का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं क्योंकि इसमें अक्षय टिपिकल विलन का रोल निभा रहे हैं। लेकिन बता दें कि अक्षय इससे पहले भी कई बार विलन का रोल कर चुके हैं।

akshay kumar play negative role in movies
अक्षय कुमार ने इन फिल्मों में निभाए नेगेटिव रोल

अक्षय कुमार फिल्म हैवान लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म को प्रियदर्शन डायरेक्ट कर रहे हैं और इसमें अक्षय के साथ सैफ अली खान लीड रोल में हैं। फिल्म में अक्षय विलन बनने वाले हैं। बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं जब अक्षय विलन बने हों। आपको बताते हैं इससे पहले किन फिल्मों में वह विलन बने हैं और उन मूवीज का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट कैसा रहा है।

अफलातून

फिल्म अफलातून में अक्षय कुमार के डबल रोल थे। एक उनका पॉजिटिव करेक्टर था और एक नेगेटिव रोल। फिल्म में अक्षय के साथ उर्मिला मातोंडकर, शाजिया मलिक, फरीदा जलाल, टीकू तलसानिया, अनुपम खेर भी अहम किरदार में थे। ये फिल्म फ्लॉप थी।

खिलाड़ी 420

साल 2000 में अक्षय की थ्रिलर फिल्म आई थी जिसका नाम था खिलाड़ी 420 और इसमें भी अक्षय का डबल रोल था। इसमें अक्षय ने जुड़वे भाई का किरदार निभाया था। एक भाई शरीफ और शांत तो दूसरा विलन। ये फिल्म फ्लॉप थी।

अजनबी

फिल्म अजनबी में अक्षय के साथ बॉबी देओल, करीना कपूर खान, बिपाशा बसु लीड रोल में थे। इस फिल्म में भी अक्षय का नेगेटिव रोल था। फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिला था।

वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई दोबारा

साल 2013 में रिलीज हुई फिल्म वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई दोबारा में अक्षय कुमार का नेगेटिव रोल था। इस फिल्म में अक्षय के साथ इमरान खान, सोनाक्षी सिन्हा अहम किरदार में थे। ये फिल्म फ्लॉप थी।

2.0

साल 2018 में 2.0 फिल्म आई थी जिसमें अक्षय ने रोबोट का किरदार निभाया था। हालांकि ये भी नेगेटिव रोल था। फिल्म में अक्षय के साथ रजनीकांत और एमी जैक्शन लीड रोल में थे। ये फिल्म सुपरहिट थी।

भूत बंगला

अक्षय कुमार की इसी साल रिलीज हुई फिल्म भूत बंगला में भी अक्षय का डबल रोल था। इसमें भी अक्षय का एक पॉजिटिव और एक नेगेटिव रोल था। फिल्म में अक्षय के साथ वामिका गब्बी, असरानी, राजपाल यादव थे। ये फिल्म कमर्शियल हिट थी।

हैवान की बात करें तो इसमें सैफ ने अंधे इंसान का किरदार निभाया है। फिल्म को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन द्वारा U/A 16 + सर्टिफिकेट मिल गया है। फिल्म का रनटाइम 164 मिनट और 7 सेकेंड है। मूवी 11 सितंबर को रिलीज होगी।

अक्षय-सैफ की जोड़ी

अक्षय और सैफ लंबे समय के बाद साथ नजर आने वाले हैं। इससे पहले दोनों टशन, मैं खिलाड़ी तू अनारी, आरजू, ये दिल्लगी, तू चोर मैं सिपाही, कीमत में साथ काम कर चुके हैं।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडहैवान से पहले इन फिल्मों में विलन बन चुके अक्षय कुमार, जानें कैसा रहा उनका हाल