अक्षय कुमार ने वेलकम टू द जंगल की रिलीज से पहले क्रिटिक्स से की खास रिक्वेस्ट, बोले- प्लीज रेटिंग की जगह…

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

अक्षय कुमार की वेलकम टू द जंगल 26 जून को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म की रिलीज से पहले अक्षय ने सभी क्रिटिक्स से एक रिक्वेस्ट की है जो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है।

अक्षय कुमार

अक्षय कुमार की फिल्म वेलकम टू द जंगल रिलीज होने वाली है। फिल्म में अक्षय के साथ बाकी भी कई एक्टर्स हैं। इस फिल्म को लेकर काफी समय से बज है और फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब फिल्म की रिलीज से पहले अक्षय ने क्रिटिक्स और इन्फ्लुएंसर्स से एक खास रिक्वेस्ट की है।

क्या है अक्षय की रिक्वेस्ट

अक्षय ने दरअसल, वेलकम टू द जंगल का अपना पोस्टर शेयर किया है जिसमें वह हाथ जोड़े हुए हैं। वहीं बाकी कास्ट उनके पीछे खड़ी है। उन्होंने फिर क्रिटिक्स और इन्फ्लुएंसर्स के लिए मैसेज लिखा कि क्रिटिक्स, इन्फ्लुएंसर्स, प्लीज स्टार रेटिंग की जगह लाफ्टर इमोजी करें।

दरअसल, पिछले कुछ समय से कई स्टार्स का कहना है कि उनके खिलाफ पेड नेगेटिव पीआर किया जाता है। कई लोग जानबूझकर एक्टर या उनकी फिल्मों को लेकर नेगेटिव बोलते हैं। खैर देखते हैं अब अक्षय की वेलकम टू द जंगल क्या कमाल करती है।

अक्षय की लास्ट कॉमेडी मूवीज

बता दें कि अक्षय की लास्ट कुछ फिल्में कॉमेडी वाली रही हैं। लास्ट उनकी फिल्म भूत बंगला थी जो कॉमेडी हॉरर मूवी थी। फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। उससे पहले वह हाउसफुल 5 और जॉली एलएलबी 3 भी दे चुके हैं।

वेलकम टू द जंगल की बात करें तो इस फिल्म को अहमद खान डायरेक्ट कर रहे हैं और इसमें 34 एक्टर्स हैं। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, रवीना टंडन, लारा दत्ता, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, राजपाल यादव, आफताब शिवदासानी, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, दलेर मेहंदी, मुकेश तिवारी, यशपाल शर्मा, किरण कुमार, जाकिर हुसैन, विंदू दारा सिंह, उर्वशी रौतेला, हेमंत पांडे, बृजेंद्र काला, फिरोज खान, दिवंगत पंकज धीर, पुनीत इस्सर, सुदेश बेर्री, जीतू वर्मा, वृहि कोदवारा, आदित्य सिंह, भाग्य भानुशाली हैं।

इतनी बड़ी कास्ट को डायरेक्ट करने पर क्या बोले थे अहमद खान

इतनी बड़ी स्टार कास्ट के साथ काम करने पर अहमद ने हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया से बात करते हुए कहा था, ‘सोचिए इतने बड़े स्केल के लिए शूट सेटअप करना। हमें सिर्फ एक ग्राउंड नहीं चाहिए था बल्कि 2 बड़े ग्राउंड चाहिए थे। क्यों? क्योंकि हमें स्पेस चाहिए था 50 वैनिटी वैन के लिए। हमें अलग से होल्डिंग एरिया चाहिए था बैकग्राउंड एक्टर्स के लिए और कैबिन मेन यूनिट के लिए। एक्टर्स अपनी गाड़ी में आते थे, टेक्निशियन्स अपने प्लस मेकअप टीम की अलग गाड़ियां, हेयर स्टाइलिस्ट और पर्सनल स्टाफ भी। हमें रोज 200-250 गाड़ियों से डील करना पड़ता था। हमारे सेट को मैनेज करना ऐसा था जैसे किसी ट्रेडिशनल फिल्म शूट को मैनेज करना या फिर जैसे एक म्यूजिक कॉन्सर्ट को ऑर्गेनाइज करना हर दिन।’

वेलकम का तीसरा पार्ट

वेलकम टू द जंगल, वेलकम फ्रेंचाइजी का तीसरा पार्ट है। पहला पार्ट साल 2007 में आया था जिसमें अक्षय कुमार, कटरीना कैफ, नाना पाटेकर, अनिल कपूर, परेश रावल लीड रोल में थे। दूसरे पार्ट में जॉन अब्राहम, श्रुति हासन, अनिल कपूर, नाना पाटेकर, नसीरुद्दीन शाह, परेश रावल थे। यह फिल्म साल 2015 में आई थी।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।