शाहरुख खान कभी गांव वाले का किरदार नहीं निभा सकते, प्रियदर्शन बोले- अक्षय की बॉडी लैंग्वेज तो...
शाहरुख खान और अक्षय कुमार दोनों ही हिंदी सिनेमा के टैलेंटेड एक्टर्स हैं। अब दोनों को लेकर फिल्ममेकर प्रियदर्शन ने बात की और बताया कि कैसे शाहरुख कभी गांव वाले किरदार को सूट नहीं कर सकते।

फिल्ममेकर प्रियदर्शन हॉरर कॉमेडी फिल्म भूत बंगला लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार लीड रोल में हैं। अब प्रियदर्शन ने एक्टर्स के स्क्रीन प्रेजेंस पर बात की और कहा कि क्यों उन्हें लगता है कि अक्षय आसानी से आम आदमी का किरदार निभा सकते हैं।
अक्षय को लेकर क्या बोले प्रियदर्शन
फर्स्टपोस्ट से बात करते हुए प्रियदर्शन ने अक्षय की एक्टिंग स्टाइल को लेकर कहा कि एक्टर का प्लस प्वाइट ये है कि वह आम आदमी की तरह दिखते हैं। उनकी बॉडी लैंग्वेस, जैसे वह चलते हैं खासकर जब उन्होंने खट्टा-मीठा की, मुझे सच में लगा कि वह रोड कॉन्ट्रैक्टर हैं जो स्ट्रगल कर रहे हैं।
प्रियदर्शन ने फिर कहा कि कई एक्टर्स नेचुरली एक स्टाइलिश पर्सनैलिटी कैरी करते हैं स्क्रीन पर जिससे उन्हें आम इंसान बनाना मुश्किल होता है।
अक्षय आम आदमी जैसे लगते हैं
वह बोले, ‘अक्षय आम इंसान जैसी लाइफ जीते हैं इसलिए वह आम आदमी की बारीकियों को समझते हैं।’
शाहरुख की पर्सनैलिटी को लेकर क्या बोले
वहीं शाहरुख जिनके साथ वह बिल्लू बारबर में काम कर चुके हैं, उनकी पर्सनैलिटी और बॉडी लैंग्वेज को लेकर प्रियदर्शन बोले कि मुझे याद है मैं शाहरुख को एक रिमोट गांव में ले गया और उन्होंने मुझसे पूछा कि तुमने ये जगह कैसे ढूंढी? उन्होंने कहा कि मैं कभी गांव से रिलेट नहीं कर सकता क्योंकि मैं दिल्ली में बड़ा हुआ हूं।
प्रियदर्शन आगे बोले, ‘शाहरुख कभी गांव में एक्ट नहीं कर सकते हैं क्योंकि उनकी बॉडी लैंग्वेज बहुत पॉलिश है।’
प्रियदर्शन को कॉमेडी पसंद
फिल्ममेकर ने आगे बताया कि किस तरह की स्टोरी उन्हें पसंद है। वह बोले कि उन्हें कॉमेडी खासकर पसंद है। मेरे लिए ह्यूमर ही सब है, गरीबी का ह्यूमर। हेरा फेरी गरीबी की कॉमेडी थी। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी ज्यादातर फिल्मों में फोकस यही होता है कि किरदार आर्थिक तंगी से गुजर रहा है।
भूत बंगला की बात करें तो इसमें अक्षय के अलावा परेश रावल, वामिका गब्बी, तब्बू, राजपाल यादव हैं। फिल्म 17 अप्रैल को रिलीज होगी।
हैवान में फिर साथ करेंगे अक्षय और प्रियदर्शन काम
बता दें कि भूत बंगला के अलावा प्रियदर्शन हैवान फिल्म भी लेकर आ रहे हैं और इसमें भी उनके साथ अक्षय कुमार हैं। वैसे अक्षय के अलावा सैफ अली खान का भी इसमें अहम किरदार है। वहीं रिपोर्ट्स की मानें तो अक्षय इसमें विलन हैं।
अक्षय की बाकी फिल्में
वहीं अक्षय तो हेरा फेरी 3, वेलकम टू द जंगल और गोलमाल 5 में भी नजर आएंगे। हेरा फेरी 3 में वह परेश रावल और सुनील शेट्टी के साथ होंगे। वेलकम टू द जंगल में तो अक्षय के साथ सुनील शेट्टी, संजय दत्त, अरशद वारसी, दिशा पाटनी, रवीना टंडन, जैकलीन फर्नांडिस अहम किरदार में हैं।
गोलमाल की फ्रेंचाइजी में तो अक्षय का डेब्यू है। अजय देवगन, अरशद वारसी, तुषार कपूर, कुणाल खेमू और शरमन जोशी के साथ अक्षय भी होंगे।
लेखक के बारे में
Sushmeeta Semwalसुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।
करियर
सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।
एजुकेशन
सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन
सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।
खासियत
बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


