रवीना टंडन को लेकर ये क्या बोल गए अक्षय कुमार, कहा- पहले हिरोइन थीं और अब तो…

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

अक्षय कुमार सालों बाद अब रवीना टंडन के साथ काम कर रहे हैं। रवीना के साथ दोबारा काम करने पर अक्षय ने मस्ती करते हुए कुछ ऐसा कहा जिसकी किसी को उम्मीद नहीं रही होगी।

रवीना टंडन को लेकर ये क्या बोल गए अक्षय कुमार, कहा- पहले हिरोइन थीं और अब तो…

अक्षय कुमार अब वेलकम टू द जंगल में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में अक्षय के साथ लंबी कास्ट है जिसमें रवीना टंडन, जैकलीन फर्नांडिस, दिशा पाटनी, सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ समेत कई स्टार्स हैं। रवीना के साथ अक्षय लंबे समय के बाद साथ काम कर रहे हैं। दोनों किसी समय पर बेस्ट ऑनस्क्रीन कपल थे। अब सालों बाद रवीना के साथ काम करने पर अक्षय ने जानें क्या कहा।

अक्षय ने रवीना के प्रोफेशनलिज्म की तारीफ की

अक्षय ने रवीना के प्रोफेशनलिज्म की तारीफ की और कहा कि इनका प्रोफेशनलिज्म बिल्कुल नहीं बदला है। वह ऐसी ही हैं। मुझे याद है कि हम एक फिल्म की शूटिंग कर रहे थे और सूरज डूबने वाला था, सिर्फ 25-30 मिनट थे और ग्रीन रूम काफी दूर था। रवीना को जल्दी बदलना था और फिर वापस शूट के लिए आना था जो कि इम्पॉसिबल था। लेकिन मुझे याद है, वह जनरेटर वैन में गईं और वहां जल्दी चेंज करके वापस आ गईं।

पहले हिरोइन थी और अब हिरोइन की मां

अक्षय ने आगे कहा, ‘रवीना में हालांकि काफी बदलाव आए हैं। वह शानदार एक्टर हैं। लेकिन जो सबसे बड़ा बदलाव है वो ये कि पहले वह हिरोइन थीं और अब हिरोइन की मां (रवीना की बेटी राशा थदानी को लेकर बोलते हुए।’

रवीना ने शेयर की थी मोहरा की पुरानी यादें

हाल ही में रवीना ने अक्षय और सुनील शेट्टी के साथ फोटो शेयर की थी। उन्होंने मोहरा फिल्म से जुड़ी यादें भी शेयर कीं। एक फोटो उन्होंने मोहरा फिल्म की शूटिंग के दौरान की शेयर की है। इसके बाद वेलटम टू द जंगल के शूट के दौरान की फोटोज शेयर की हैं। फोटोज शेयर कर रवीना ने लिखा, वेलकम टू द फन एंड अफरातफरी में। हम सभी को ऑल द बेस्ट ट्रेलर लॉन्च के लिए। आप सबको मिस करूंगी। लव फ्रॉम लंदन।

रवीना के इस पोस्ट पर दिशा पाटनी ने कमेंट भी किया था कि आपको मिस करुंगी, जल्दी वापस आओ।

वेलकम टू द जंगल की पूरी कास्ट

फिल्म में लारा दत्ता, परेश रावल, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, दलेर मेहंदी भी हैं। फिल्म 26 जून को रिलीज होगी। ट्रेलर गुरुवार को रिलीज हुआ है और इसे काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

बता दें कि वेलकम टू द जंगल, अक्षय कुमार की फिल्म वेलकम की तीसरी इंस्टॉलमेंट है। पहले पार्ट में अक्षय कुमार, कटरीना कैफ, अनिल कपूर और नाना पाटेकर लीड रोल में थे। दूसरे पार्ट में जॉन अब्राहम, अनिल कपूर, नाना पाटेकर, श्रुति हासन, परेश रावल, नवाजुद्दीन सिद्दीकी लीड रोल में थे। वहीं अब तीसरा इंस्टॉलमेंट आ रहा है जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।