अक्षय कुमार इसलिए करते हैं साल में 4 फिल्में, ट्रोल्स को ऐसे दिया जवाब

Jun 18, 2025 08:51 am ISTUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share

अक्षय कुमार ने हाल में दिए एक इंटरव्यू में साल में 4 फिल्में करने का कारण बताया है। एक्टर को हाल में हाउसफुल 5 और केसरी चैप्टर 2 जैसी फिल्मों में देखा गया था। आने वाले समय में खिलाड़ी कुमार अपनी नई फिल्मों से कमाल करने वाले हैं।

अक्षय कुमार इसलिए करते हैं साल में 4 फिल्में, ट्रोल्स को ऐसे दिया जवाब

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की फिल्मों को पिछले कुछ सालों में बॉक्स ऑफिस निराशा हाथ लगी है। साल में 4 से 5 फिल्में रिलीज करने वाले खिलाड़ी कुमार की पिछली अधिकतर फिल्में फ्लॉप रहीं। ऐसे में उन्हें ट्रोल होना पड़ा था। सोशल मीडिया, फिल्म क्रिटिक्स समेत तमाम फिल्मों से जुड़े दिग्गजों ने अक्षय की फ्लॉप होती फिल्मों को देख उन्हें साल में 4 से 5 फिल्में करने की सलाह नहीं दी थी। उन्हें एक साल में 4 फिल्में करने के लिए ट्रोल किया गया था। अब एक्टर ने इसके पीछे की वजह बताते हुए ट्रोल्स को जवाब दिया है।

इसलिए करते हैं साल में 4 फिल्में

अक्षय कुमार ने हाल में पिंकविला को दिए इंटरव्यू में बताया कि उन्हें साल में 4 फिल्में क्यों नहीं करनी चाहिए? वो ये काम करना और नए किरदारों को निभाना एन्जॉय करते हैं। अक्षय कुमार ने कहा, "मुझे यह पसंद है। मुझे अलग-अलग किरदार निभाने में मजा आता है- और क्यों नहीं? कुछ लोग मुझसे साल में चार फिल्में करने की शिकायत करते हैं, लेकिन मुझे ऐसा कोई कारण नहीं दिखता कि मुझे ऐसा क्यों नहीं करना चाहिए। अगर मुझे काम मिल रहा है, तो मैं जरूर करूंगा। कुछ फिल्में चलती हैं और कुछ नहीं। एक व्यक्ति को हर दिन काम करना पड़ता है और हर दिन दफ्तर जाना पड़ता है; वह घर पर बैठकर यह नहीं कह सकता कि 'अब मैं थोड़ा रुक जाता हूं।' मैं काम करना चाहता हूं। क्योंकि मैं 4 फिल्में करता हूं इसलिए मैं अलग-अलग किरदार निभाना चाहता हूं और इससे मुझे बहुत खुशी मिलती है।"

अलग किरदार निभाना चाहते हैं अक्षय

अक्षय कुमार ने आगे कहा कि मैं उन किरदारों को निभाने की कोशिश करना चाहता हूं, नए और अलग डायरेक्टर्स के साथ काम करना चाहता हूं और ऐसी कहानियां बताना चाहता हूं जो पहले नहीं बताई गई हैं। मैं बहुत खुश हूं कि मुझे सी। शंकरन नायर की कहानी बताने का मौका मिला। इससे पहले, स्काई फोर्स, सरफिरा और कई और फिल्में बनी हैं। मैं हमेशा जितना संभव हो उतना करीब पहुंचने की कोशिश करता हूं। बता दें, अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म हाउसफुल 5 को लेकर खबरों में बने हुए हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाई कर रही है।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।