वेलकम टू द जंगल के लिए क्या अक्षय कुमार ले रहे हैं 1.8 करोड़? बोले- मैंने उतना भी...
अक्षय कुमार वेलकम टू द जंगल में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के लिए एक्टर को लेकर ऐसी खबर थी कि वह मूवी के लिए 1.8 करोड़ रुपये लिए हैं तो अब अक्षय ने इस पर चुप्पी तोड़ दी है।

अक्षय कुमार की फीस और फिल्मों को लेकर काफी डिस्कशन होता है। अब अक्षय फिल्म वेलकम टू द जंगल लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म को लेकर ऐसी खबरें आ रही थी कि एक्टर इसके लिए 1.7-1.8 करोड़ फीस ले रहे हैं। अब जब इस बारे में अक्षय से पूछा गया तो जानें उन्होंने क्या कहा।
फीस को लेकर क्या बोले अक्षय
अक्षय से दरअसल, फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान मीडिया से सवाल किया गया कि क्या वह इस फिल्म के लिए इतनी फीस ले रहे हैं तो एक्टर ने कहा, ‘किसने कहा है ये? आपने कहा 1.7 करोड़? मैंने इतने नहीं लिए ना ही मुझे इतने मिले हैं।’
इस फिल्म से है अक्षय का इमोशनल कनेक्शन
अक्षय ने कहा कि इस फिल्म से उनका इमोशनल कनेक्शन है क्योंकि इसी से वह राइटर नीरज वोहरा के साथ जुड़े थे। उन्होंने नीरज को क्रेडिट दिया कि उनकी वजह से कॉमेडी को लेकर उनकी अंडरस्टैन्डिंग अच्छी हुई है। अक्षय बोले, 'यह फिल्म मेरे लिए काफी महत्वपूर्ण है। मैंने अपने कई इंटरव्यूज में बोला है कि मैंने अपनी लाइफ में कॉमेडी 3 लोगों से सीखी है प्रियदर्शन जी, राजकुमार संतोषी और नीरज वोहरा। ये तीनों मेरी लाइफ में आए और जो भी कॉमेडी को लेकर मेरी समझ है वो मैंने इन तीनों से सीखी है। नीरज का सबसे बड़ा हाथ रहा है।'
अक्षय बोले अब भी स्ट्रगल कर रहा हूं
अक्षय ने आगे कहा, ‘फिरोज नाडियाजवाला भी हैं जिन्हें मैं 36 साल से ज्यादा से जानता हूं। मुझे आज भी याद है, मैं स्ट्रगल के दिनों में वहां जाता था और आज भी मैं स्ट्रगल ही कर रहा हूं।’
वेलकम टू द जंगल की पूरी कास्ट
फिल्म वेलकम टू द जंगल की बात करें तो इसमें अक्षय के साथ सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, रवीना टंडन, लारा दत्ता, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, दलेर मेहंदी समेत कई शामिल हैं।
वेलकम का तीसरा इंस्टॉलमेंट
यह साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म वेलकम का तीसरा इंस्टॉलमेंट है। पहले पार्ट में अक्षय कुमार, कटरीना कैफ, अनिल कपूर, नाना पाटेकर, परेश रावल लीड रोल में थे। इसके बाद दूसरा पार्ट आया वेलकम बैक जो 2015 में रिलीज हुआ था। इस फिल्म में जॉन अब्राहम, नाना पाटेकर, अनिल कपूर, परेश रावल, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, श्रुति हासन लीड रोल में थे। इसके बाद अब वेलकम टू द जंगल आ रही है जो 26 जून को रिलीज हो रही है।
लेखक के बारे में
Sushmeeta Semwalसुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।
करियर
सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।
एजुकेशन
सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन
सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।
खासियत
बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


