अक्षय खन्ना ने ट्विंकल खन्ना को कहा बेरहम, बोले- कभी भी मार सकती हैं मुझे

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

अक्षय कुमार का कहना है कि ट्विंकल खन्ना उनके लिए काफी बेरहम हैं। उन्होंने कहा कि ट्विंकल हमेशा उनकी फिल्मों का रियल रिव्यू देती हैं और कम ही वह तारीफ करती हैं।

अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना

अक्षय कुमार का कहना है कि जहां उनकी फिल्मों को लेकर क्रिटिक्स रिव्यूज आते हैं, लेकिन उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना का रिव्यू उनके लिए काफी खास होता है। इतना ही नहीं ट्विंकल उनकी फिल्मों को लेकर हमेशा रियल रिव्यू देती हैं और उनके रिव्यू हमेशा अच्छे नहीं होते हैं। अक्षय यह भी बोले कि ट्विंकल बेरहम हैं।

बॉम्बे टाइम्स से बात करते हुए अक्षय से पूछा गया कि उनकी लाइफ का सबसे मुश्किल क्रिटिक कौनसा रहा है तो अक्षय ने तुरंत कहा मेरी बेटर हाफ ट्विंकल खन्ना और हंसते हुए कहा कि वह बिल्कुल भी अच्छे शब्दों का इस्तेमाल नहीं करतीं जब बात उनकी फिल्मों के रिव्यू की आती है।

अक्षय बोले ट्विंकल बेरहम हैं

अक्षय बोले, ‘वह बहुत बेरहम हैं। बेरहम का मतलब बेरहम ही है और कुछ नहीं। वह मुझे कभी भी मार सकती हैं। आप कुछ नहीं कह सकते।’

अक्षय का कहना है कि ट्विंकल उनकी फिल्मों और परफॉर्मेंस को लेकर हमेशा सच बोलती हैं। वह बोले ट्विंकल के फीडबैक शार्प, डायरेक्ट और अनफिल्टर थे इसलिए उनकी तरफ से जो तारीफ होती है वो कीमती होती है।

ट्विंकल कम करती हैं तारीफ

अक्षय ने बताया कि हाल ही में वह किसी दूसरी फिल्म की डबिंग कर रहे थे, उन्हें तब ट्विंकल का मैसेज आया जिसमें लिखा था कि उन्हें मेरी अपकमिंग फिल्म का ट्रेलर पसंद आया। अक्षय ने फिर कहा, ‘मैंने फिर प्रियदर्शन सर को बोला आज मैं बहुत खुश हूं। उन्होंने पूछा क्यों मैंने कहा मेरी पत्नी ने मुझे मैसेज किया कि उसे ट्रेलर अच्छा लगा।’

अगर फिल्म चलती भी तो भी नहीं बदलती अपनी राय

अक्षय का कहना है कि ऐसे मैसेज कम आते हैं ट्विंकल से। वह बोले, ‘मैंने कई फिल्में की हैं और जब वह देखती हैं तो सीधा बोल देती हैं कि ये क्या है। इतना ही नहीं अगर मेरी वही फिल्म अच्छी चल जाती है बॉक्स ऑफिस पर तब भी उनके ओपीनियन नहीं बदलते हैं।’

ट्विंकल खन्ना के बेबाक अंदाज से तो सब वाकिफ ही हैं। उन्होंने कई बार कहा है कि भले ही वह बाहर सक्सेसफुल एक्टर हैं, लेकिन घर पर उन्हें ट्विंकल से सच्चे रिव्यू मिलते हैं।

वेलकम टू द जंगल स्टार कास्ट

अक्षय अब वेलकम टू द जंगल में नजर आने वाले हैं। फिल्म को अहमद खान ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में अक्षय के साथ सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, जैकलीन फर्नांडिस, दिशा पाटनी, रवीना टंजन, लारा दत्ता, परेश रावल, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, कीकू शारदा, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, कृष्णा श्रॉफ समेत अन्य स्टार्स हैं।

अक्षय इसके बाद हैवान, गोलमाल 5 और हेरा फेरी 3 में नजर आने वाले हैं। हैवान में अक्षय और सैफ अली खान लीड रोल में होंगे। गोलमाल 5 में अजय देवगन, श्रेयस तलपड़े, शरमन जोशी, अरशद वारसी, तुषार कपूर और अक्षय कुमार होंगे। हेरा फेरी 3 में अक्षय के साथ परेश रावल और सुनील शेट्टी होंगे।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।