Wheel of Fortune Finale: ग्रैंड फिनाने से पहले इमोशनल हुए अक्षय कुमार, कहा- ‘मेरे मामा ने एक भी एपिसोड मिस नहीं किया’

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

'व्हील ऑफ फॉर्च्यून' अपने अंतिम पड़ाव पर है। अक्षय का ये शो खत्म होने को है। 27 अप्रैल को शो का ग्रैंड फिनाले है। ग्रैंड फिनाले के एपिसोड में फराह खान, जैकलीन फर्नांडिस, भूमि पेडनेकर जैसे स्टार्स नजर आएंगे। इसी बीच अब 'व्हील ऑफ फॉर्च्यून' का नया प्रोमो सामने आया है।

Wheel of Fortune Finale: ग्रैंड फिनाने से पहले इमोशनल हुए अक्षय कुमार, कहा- ‘मेरे मामा ने एक भी एपिसोड मिस नहीं किया’

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म में अक्षय की जबरदस्त एक्टिंग की जमकर तारीफ हो रही है। अक्षय की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है। इसके अलावा दूसरी तरफ अक्षय का टीवी शो 'व्हील ऑफ फॉर्च्यून' दर्शकों को देखने को मिल रहा था। हालांकि, अब ये शो अपने अंतिम पड़ाव पर है। अक्षय का ये शो खत्म होने को है। 27 अप्रैल को शो का ग्रैंड फिनाले है। ग्रैंड फिनाले के एपिसोड में फराह खान, जैकलीन फर्नांडिस, भूमि पेडनेकर जैसे स्टार्स नजर आएंगे। इसी बीच अब 'व्हील ऑफ फॉर्च्यून' का नया प्रोमो सामने आया है। इस प्रोमो में अक्षय कुमार इमोशनल होते हुए दिखाया गया है। शो का प्रोमो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

प्रेशर कुकर में कैश भरकर लाईं फराह

सोनी टीवी ने 'व्हील ऑफ फॉर्च्यून' का एक नया प्रोमो जारी किया किया है। इस प्रोमो की शुरुआत में अक्षय, फराह खान और भूमि पेडनेकर का शो में स्वागत करते नजर आ रहे हैं। वहीं, अक्षय के लिए फराह एक अजीब तोहफा लेकर आती हैं। जी हां, फराह, अक्षय के लिए कैश से भरा एक प्रेशर कुकर लेकर आती हैं। इसके बाद फराह मजाक में कहती हैं, 'इसमें तेरे लिए वही लाई हूं जो तू खाता है।' जैसे ही अक्षय इसे खोलते हैं, वह जोर से हंसने लगते हैं।

'नानावटी और लीलावती'

इसके बाद प्रोमो में फराह भूमि और अनन्या पांडे और भूमि पेडनेकर को कोरियोग्राफ करने की बात याद करती हैं। फराह उन्हें मजाक में 'नानावटी और लीलावती' कहती हैं। वो कहती हैं, 'दोनों लग रहे थे हॉस्पिटल की ड्रिप लगाके डांस कर रहे हैं।' यह सुनते ही अक्षय हंसते-हंसते लोटपोट हो जाते हैं। अक्षय और फराह मस्ती मजाक करते हुए एक दूसरे के पिछले रिश्तों को उजागर करने और अपनी फिल्मों को तीस मार खान और जोकर कहने का एक दूसरे पर मजाक किया।

इमोशनल हुए अक्षय कुमार

शो के फिनाले एपिसोड के प्रोमो में अक्षय कुमार इमोशनल होते दिखए। शो की टीम की तरफ से उन्हें एक मैसेज भी मिला। इस मैसेज में था, 'कल से ये मंच नहीं होगा, लेकिन आपकी मुस्कुराहट याद रहेगी। आपकी शरारतें, नादानियां और शैतानियां याद रहेंगी। आप याद रहेंगे। मैसेज देखने के बाद अक्षय इमोशनल हो गए। वो फराह के पीछे खड़े होकर अपने आंसू पोंछते दिखे।' टीम का मैसेज सुनने के बाद अक्षय ने कहा- 'मेरे मामा भी आए हैं। इन्होंने एक भी शो मिस नहीं किया है। मुझे बताते हैं, बेटा 9 बजे जाता है। मैं देखने आता हूं शो। थैंक्यू इंडिया। इतना प्यार करने के लिए।' बता दें कि ये गेम शो 27 जनवरी 2026 में प्रीमियर हुआ था। शो के 65 एपिसोड रिलीज हुए। अब शो 27 अप्रैल को खत्म हो रहा है।

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha

प्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।

करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।

एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।

एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।

खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।