जब 400 भूखी शार्कों के बीच अक्षय कुमार ने किया खतरनाक स्टंट, खून की खुशबू पाकर बौखलाईं शार्क्स और फिर...
Akshay Kumar Shark Stunt: अक्षय कुमार ने बताया कि असली गड़बड़ वहीं से शुरू हुई। क्योंकि शार्कें खून की खुशबू पाकर बौखलाने लगती हैं और वह अब शार्कों का निवाला बनने के बेहद करीब थे।

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार अपनी फिल्मों के स्टंट खुद करने के लिए जाने जाते हैं। वह हमेशा कोशिश करते हैं कि किसी स्टंटमैन की जान जोखिम में डालने की बजाए खुद ही उस स्टंट को अंजाम दें। इस दौरान वह कई बार बहुत बुरी तरह जख्मी भी हो चुके हैं। लेकिन एक स्टंट ऐसा था जिसमें अक्षय कुमार की जान बाल-बाल बची थी। इस स्टंट में उन्हें समंदर की गहराई में भूखी शार्कों के बीच एक फाइट सीक्वेंस करना था। गड़बड़ यह हुई कि इस सीन के दौरान अचानक अक्षय कुमार को ब्लीडिंग होने लगी और शार्कें बिदक गईं।
400 भूखी शार्कों के बीच करना था एक्शन सीन
अक्षय कुमार ने यह किस्सा खुद एक इवेंट में बातचीत के दौरान बताया था। उन्होंने कहा, 'मैं एक फिल्म कर रहा था ब्लू। मुझे एक अंडर वॉटर सीन फाइट सीन करना था। पानी में करीब 100 फीट नीचे। और फिर वहां करीब 400 शार्क हमारे इर्द-गिर्द घूम रही थीं। हालांकि वो आपको डिस्टर्ब नहीं करती हैं, तब तक जब तक आप उन्हें नहीं छेड़ रहे हैं। तो मैं जब स्टंट कर रहा था तो मैंने किक मारी। अब किक के अंदर मैं थोड़ा उछल गया, तो एक लोहे का चंक जैसा था वो मेरे सिर पर लगा।'
सिर से बहने लगा खून और बौखला गईं शार्क्स
अक्षय कुमार ने बताया कि असली गड़बड़ वहीं से शुरू हुई। क्योंकि शार्कें खून की खुशबू पाकर बौखलाने लगती हैं और वह अब शार्कों का निवाला बनने के बेहद करीब थे। खिलाड़ी कुमार ने कहा, 'मेरा सिर फट गया और खून बहना शुरू हो गया। और जैसा कि सभी को पता है, खून बहना शुरू हुआ तो काफी हलचल मच गई शार्कों को बीच। लेकिन मेरे जो डाइवर्स थे, वो बहुत प्रोफेशनल थे। उन्होंने क्या किया उनके पास मछलियां थीं मरी हुई। उन्होंने वो मछलियां मुझसे दूर फेंकनी शुरू कर दीं, और जितनी शार्क थीं वो उस तरफ जानी शुरू हो गईं।'
भूत बंगला के जरिए कमबैक करेगी यह जोड़ी
इस तरह अक्षय कुमार के डाइवर्स और स्टंट डायरेक्टर की सूझबूझ के चलते कोई दुर्घटना नहीं हुई और फिर बाद में यह स्टंट किया गया। बता दें कि अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'भूत बंगला' के लिए सुर्खियों में बने हुए हैं। फिल्म में उनके साथ वामिका गब्बी फीमेल लीड रोल प्ले करती नजर आएंगी। फिल्म का ट्रेलर पहले ही रिलीज किया जा चुका है और अब दर्शकों को इस मूवी की रिलीज का इंतजार है। इस फिल्म के जरिए लंबे वक्त बाद अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी पर्दे पर वापसी कर रही है।
लेखक के बारे में
Puneet Parasharपरिचय और अनुभव
पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।
पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।
करियर का सफर
पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।
एंटरटेनमेंट और विजन
मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


