अक्षय कुमार ने कर दिया कन्फर्म, अभी नहीं बन रही हेरा फेरी 3, बोले- थोड़ा मंत्र पढ़ना पड़ेगा

Harshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share

अगर आप हेरा फेरी 3 का इंतजार कर रहे हैं तो आपके लिए एक बुरी खबर है। अक्षय कुमार ने साफ कर दिया है कि फिलहाल तो हेरा फेरी 3 नहीं आ रही है। अक्षय ने कहा कि जब ये कन्फर्म हुआ कि फिल्म नहीं होगी तो उन्हें झटका लगा था।

अक्षय कुमार ने कर दिया कन्फर्म, अभी नहीं बन रही हेरा फेरी 3, बोले- थोड़ा मंत्र पढ़ना पड़ेगा

हेरा फेरी फ्रेंचाइजी बॉलीवुड की कल्ट कॉमेडी फिल्म है। फिल्म के दो पार्ट आ चुके हैं, और तीसरे का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। अगर आप भी उन फैंस में से हैं तो फिल्म के तीसरे पार्ट का इंतजार कर रहे हैं तो आपके लिए एक बुरी खबर है। अक्षय कुमार ने कन्फर्म कर दिया है कि हेरा फेरी 3 फिलहाल तो नहीं बन रही है।

हेरा फेरी 3 को लेकर क्या है विवाद?

दरअसल, पिछले साल हेरा फेरी 3 को लेकर काफी विवाद सामने आए। पहले खबर आई की परेश रावल तीसरे पार्ट का हिस्सा नहीं होंगे। इसके बाद जब परेश रावल की वापसी की खबर आई तो फैंस उत्साहित होंगे। इसके बाद फिल्म कानूनी पचड़े में फंस गई। साउथ के एक प्रोड्यूसर ने दावा किया कि फिल्म के फ्रेंचाइजी कॉपीराइट्स उनके पास हैं। उन्होंने फिरोज नाडियाडवाला को कोर्ट में चैलेंज किया है।

नहीं बन रही हेरा फेरी 3, अक्षय ने कर दिया कन्फर्म

शुभांकर मिश्रा ने अपने इंटरव्यू में अक्षय कुमार से पूछा कि क्या हेरा फेरा 3 बन रही है? इसपर अक्षय कुमार ने कहा कि अभी फिलहाल फिल्म नहीं बन रही है। इसपर शुभांकर ने हैरानी से कहा कि हमने सुना था कि सब मामला सुलझ गया था? अक्षय ने कहा कि चीजें अभी सुलझी नहीं है।

अक्षय बोले- वेलकम बना लेंगे

होस्ट ने अक्षय कुमार से कहा कि ये तो फैंस के लिए झटका है। इसपर अक्षय ने जवाब दिया- मुझे खुद झटका लगा था। कोई बात नहीं वेलकम बना लेंगे…थोड़ा मंत्र पढ़ना पड़ेगा कि सब ठीक हो जाए। फिलहाल तो नहीं हो रही है। अभी एक साल तो नहीं हो रही है।

अक्षय बोले- कुछ चीजें कैमरे पर नहीं बोल सकते हैं

अक्षय से पार्ट 3 ना आने की वजह पूछी गई तो उन्होंने कहा कि उसमें बहुत सारी समस्या हैं। कुछ-कुछ चीजें होती हैं कि वो जो कैमरे पर नहीं बोल सकते हैं। एग्रीमेंट्स होते हैं, बहुत सी चीजें होती हैं जो प्रोजेक्ट को पीछे कर देती हैं। जब वक्त होगा बन जाएगी। बस यही है कि बुढ़ापा न आ जाए तब तक।

2000 में आया था पहला पार्ट

हेरा फेरी की बात करें तो फिल्म का पहला पार्ट साल 2000 में आया था। इसके 6 साल बाद फिल्म का दूसरा पार्ट रिलीज हुआ। दोनों ही पार्ट्स में परेश रावल, सुनील शेट्टी और अक्षय कुमार फैंस को जबरदस्त हंसाते नजर आए। पहले पार्ट के डायरेक्टर प्रियदर्शन हैं। वहीं, दूसरे पार्ट को डायरेक्ट किया था नीरज वोरा ने।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।