भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉरर कॉमेडी फिल्म की लिस्ट में भूत बंगला शामिल, इस फिल्म को पछाड़ा

Sushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share

अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला ने भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉरर कॉमेडी फिल्म की लिस्ट में एंट्री ले ली है। जानें टॉप 10 की पूरी लिस्ट।

भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉरर कॉमेडी फिल्म की लिस्ट में भूत बंगला शामिल, इस फिल्म को पछाड़ा

अक्षय कुमार की भूत बंगला की रिलीज को 9 दिन हो गए हैं और इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 161.60 करोड़ की कमाई कर ली है। यह हॉरर कॉमेडी फिल्म है जिसे प्रियदर्शन डायरेक्ट कर रहे हैं और फिल्म में अक्षय के साथ तब्बू, परेश रावल, वामिका गब्बी और राजपाल यादव भी हैं। इस कलेक्शन के साथ फिल्म अब भारत की सबसे ज्यादा हॉरर कॉमेडी फिल्म की लिस्ट में शामिल हो गई है।

फिल्म ने सीधे नौवें नंबर पर बाजी मारी है। इस फिल्म ने सर्वम माया फिल्म को पीछे छोड़कर नौवें नबंर पर बाजी मारी है। वहीं सर्वम माया 10वें नंबर पर है।

स्त्री 2 है नंबर 1 पर

इस लिस्ट में नंबर 1 पर अभी श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव, अपारशक्ति खुराना, अभिषेक बनर्जी और पंकज त्रिपाठी की फिल्म स्त्री 2 है जिसने 627.5 करोड़ की कमाई की थी।

भूल भुलैया 3

दूसरे नंबर पर कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 3 शामिल हैं। इस फिल्म ने 281.56 करोड़ की कमाई की थी वर्ल्डवाइड। इस फिल्म में कार्तिक के साथ तृप्ति डिमरी, माधुरी दीक्षित, विद्या बालन भी अहम किरदार में थे।

गोलमाल अगेन

तीसरे नंबर पर गोलमाल अगेन है 205.72 करोड़ के साथ। इस फिल्म में अजय देवगन, अरशद वारसी, कुणाल खेमू, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, तब्बू और परिणीति चोपड़ा थे। फिल्म में परिणीति एक भूत थीं।

भूल भुलैया 2

इसके साथ इस लिस्ट में भूल भुलैया 2 है कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी की फिल्म। इस मूवी ने 185.57 करोड़ कमाए थे।

थामा

फिर आती है आयुष्मान खुराना और कृति सेनन की फिल्म थामा की। इस मूवी ने वर्ल्डवाइड 157.05 करोड़ की कमाई की थी।

द राजा साब

इसके बाद आती है द राजा साब। प्रभास की फिल्म ने वर्ल्डवाइड 146.04 करोड़ की कमाई की थी। प्रभास की यह फिल्म पहली हॉरर फिल्म थी उनके करियर की।

स्त्री

फिर आती है श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव की फिल्म स्त्री, 129.67 करोड़ के साथ।

मुंजया

इसके बाद आती है फिल्म मुंजया। इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 108 करोड़ की कमाई की थी।

भूत बंगला नौवें नंबर पर

अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला फिर 102.08 करोड़ के साथ नौवें नंबर पर है। हो सकता है कि आने वाले दिनों में यह फिल्म और ऊपर नंबर पर आए।

10वें नंबर पर यह फिल्म

वहीं 10वें नंबर पर है सर्वम माया जिसने वर्ल्डवाइड 76.84 करोड़ की कमाई की थी।

इस लिस्ट में नंबर 1 पर स्त्री 2 है। स्त्री 2 ने वर्ल्डवाइड 627.5 करोड़ की कमाई कर ली है।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।