अक्षय कुमार की भूत बंगला वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ के पास; स्त्री 2, भूल भुलैया से कितनी पीछे?

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

अक्षय कुमार की फिल्म भूल भुलैया अपने ही जॉनर की हॉरर कॉमेडी स्त्री के लाइफटाइम कलेक्शन वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस पर पछाड़ चुकी है। हालांकि स्त्री 2 और भूल भुलैया 2 से काफी पीछे है।

अक्षय कुमार की भूत बंगला वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ के पास; स्त्री 2, भूल भुलैया से कितनी पीछे?

अक्षय कुमार की भूत बंगला ने 13 दिनों वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर ग्रॉस 200 करोड़ रुपये के एकदम करीब पहुंच चुकी है। यह फिल्म हॉरर कॉमेडी है। इसका मुकाबला इसकी कमाई की तुलना इसी जॉनर की कुछ ब्लॉकबस्टर और हिट फिल्मों से की जा रही है। इस कलेक्शन के साथ इसने मुंज्या और स्त्री जैसी हॉरर-कॉमेडी को पीछे छोड़ दिया है। हालांकि अभी यह स्त्री 2, भूल भुलैया 2 और भूल भुलैया 3 जैसी फिल्मों से पीछे है। ट्रेड एक्सपर्ट्स की नजर इसके तीसरे वीकेंड की कमाई पर है।

13 दिनों में वर्ल्ड वाइड ग्रॉस कमाई

अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी फिल्म भूत बंगला थिएटर्स में दो हफ्ते पूरे कर चुकी है। फिल्म के साथ कोई बड़ा क्लैश नहीं था। यह धुरंधर 2 के कई दिनों थिएटर्स में चल जाने के बाद रिलीज हुई। डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर मूवी ने 125 करोड़ नेट कमाई की है। वहीं लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक भूत बंगला 13 दिनों में वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस पर ग्रॉस 200 करोड़ के करीब है। कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कमाई 199.38 करोड़ रुपये है। फिल्म 17 अप्रैल को रिलीज की गई थी और इसके साथ पेड़ प्रिव्यू भी था। डे 0 पर फिल्म के 2485 शोज थे और इंडिया में इसकी नेट कमाई 3.75 करोड़ रुपये थी। ओपनिंग डे पर फिल्म ने 12.25 करोड़ रुपये कमाए थे। इसके बाद वीकेंड पर भूत बंगला की कमाई में इजाफा हुआ। पहले वीक भूत बंगला की कमाई 84.40 करोड़ रही। बुधवार को फिल्म ने 3.40 करोड़ ही कमाए। जो अब तक का सबसे कम था।

स्त्री, मुंज्या को पछाड़ा

वीकेंड्स पर फिल्म का कलेक्शन थोड़ा बढ़ सकता है लेकिन हालांकि बहुत तगड़े उछाल की उम्मीद नहीं है। भूत बंगला ने वर्ल्ड वाइड कलेक्शन में हॉरर कॉमेडी जॉनर की स्त्री (180.68), मुंज्या (132.13 करोड़) को पीछे किया है। अभी यह भूल भुलैया 2 (266.88 करोड़) से पीछे लेकिन करीब है। भूल भुलैया 3 (423.85 करोड़) भूत बंगला से काफी आगे है। वहीं 2017 में आई परिणीति चोपड़ा की हॉरर कॉमेडी गोलमामल अगेन (311.05 करोड़) से भी काफी पीछे है।

किन फिल्मों से पीछे है भूत बंगला

फिल्मकलेक्शन (वर्ल्डवाइड)वर्डिक्ट
स्त्री 2875 करोड़ के करीबऑल टाइम ब्लॉक बस्टर
भूल भुलैया 3423.85 करोड़ब्लॉकबस्टर
भूल भुलैया 2265.50 करोड़ब्लॉकबस्टर
गोलमाल अगेन309 करोड़ के आसपासब्लॉकबस्टर

भूत बंगला की कास्ट

भूत बंगला के डायरेक्टर प्रियदर्शन हैं। अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी 14 साल के बाद साथ आई है। दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने के लिए यह बड़ा फैक्टर था। फिल्म में कॉमेडी का तड़का लगाने के लिए राजपाल यादव और परेश रावल भी हैं। मूवी में तब्बू, वामिका गब्बी और मिथिला पालकर भी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का बजट करीब 120 करोड़ है।

Kajal Sharma

लेखक के बारे में

Kajal Sharma

शॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।


करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।


एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।