अक्षरा सिंह को जब पता चला अक्षय कुमार संग करेंगी काम तो कैसा था रिएक्शन? बोलीं- 5 बार वॉशरूम गई

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

अक्षरा सिंह को अक्षय कुमार के साथ स्क्रीन शेयर करने का मौका मिला है फिल्म वेलकम टू द जंगल में काम करके। दोनों का साथ में घिस-घिस गाना भी है जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। 

अक्षरा सिंह को जब पता चला अक्षय कुमार संग करेंगी काम तो कैसा था रिएक्शन? बोलीं- 5 बार वॉशरूम गई

अक्षय कुमार की फिल्म वेलकम टू द जंगल आ रही है। इस फिल्म का ट्रेलर गुरुवार को रिलीज हुआ है जिसे काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म की पूरी कास्ट इस वक्त मौजूद थी जिसमें भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह भी शामिल थीं। अक्षरा का इस फिल्म में अक्षय के साथ स्पेशल सॉन्ग भी है घिस-घिस।

5 बार वॉशरूम गई थीं अक्षरा

अब अक्षरा से ट्रेलर लॉन्च के दौरान पूछा गया कि अक्षय के साथ काम करने का उनका कैसा एक्सपीरियंस था और जब उन्हें पता चला कि वह अक्षय के साथ काम करेंगी खासकर डांस तो उनका क्या रिएक्शन था तो इस पर एक्ट्रेस ने कहा, ‘मैं 5 बार वॉशरूम गई क्योंकि मेरे लिए यह सपना ही था। मुझे लगता है मैं जब छोटी थी सर को हमेशा देखती आई हूं खिलाड़ी। मुझे लगता है बिहार का हर एक बच्चा, हर किसी के जहन में ये गाना बसा हुआ है।’

इतना ही नहीं अक्षरा ने फिर डांस भी किया और सबकी तारीफ भी बटोरी।

वेलकम टू द जंगल की पूरी कास्ट

वेलकम टू द जंगल की बात करें तो इसमें अक्षय कुमार के साथ रवीना टंडन, सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, जैकलीन फर्नांडिस, दिशा पाटनी, लारा दत्ता, परेश रावल, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, दलेर मेहंदी समेत कई स्टार्स हैं।

क्या दिखाया है ट्रेलर में

ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे एक फ्लॉप एक्टर जो अक्षय कुमार का किरदार है वो अपने करियर को बचाने के लिए एक सुपरहिट एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस के साथ फिल्म करता है। फिल्म की कास्ट और क्रू जल्द एक गांव में शूट करने जाती है और फिर वहां जाकर पता चलता है कि गांव वाले उन्हें रियल आर्मी वाले समझ लेते हैं और उनसे फिर गांव के गुंडे गैंग के लीड जैकी श्रॉफ से बचाने के लिए बोलते हैं। यह फेक फिल्म 2000 करोड़ के बजट में बनी है।

फिल्म में सुनील शेट्टी को उदय(नाना पाटेकर के किरदार) का भाई बनाया गया है। वहीं अरशद वारसी को मजनू(अनिल कपूर के किरदार) का भाई बनाया है। नाना और अनिल वेलकम के दोनों पार्ट में थे।

कब आ रही है वेलकम टू द जंगल

बता दें कि वेलकम टू द जंगल साल 2007 में आई वेलकम का तीसरा इंस्टॉलमेंट है। पहले पार्ट में अक्षय कुमार, कटरीना कैफ, परेश रावल, नाना पाटेकर, अनिल कपूर लीड रोल में थे। वहीं फिर वेलकम बैक आई साल 2015 में जिसमें जॉन अब्राहम, श्रुति हासन, नाना पाटेकर, अनिल कपूर, परेश रावल और नवाजुद्दीन सिद्दीकी थे। अब वेलकम टू द जंगल आ रही है जो 26 जून को रिलीज हुई थी।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।