मैं और अक्की हमेशा से…अक्षय कुमार के साथ अपने रिश्ते पर बोलीं रवीना टंडन, शिल्पा से हुई दोस्ती
बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन ने हाल में अक्षय कुमार के साथ अपने रिश्ते पर बात की है। एक जमाना था जब दोनों रिलेशनशिप में थे। बुरे ब्रेकअप से गुजरे और अब खास है दोनों का रिश्ता। शिल्पा शेट्टी के बारे में भी की बात।

एक जमाना था जब बॉलीवुड एक्ट्रेस अक्षय कुमार और रवीना टंडन के अफेयर की खबरें थीं। दोनों ने कुछ साल एक दूसरे को डेट किया। सगाई की और फिर दूसरी एक्ट्रेस की एंट्री के बाद ये रिश्ता टूट गया। रिपोर्ट के मुताबिक वो दूसरी एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी थीं। 90 के दशक की कई मैगज़ीन में इस तिकड़ी का ज़िक्र है। रवीना और शिल्पा ने खुलकर अक्षय संग रिश्ते पर बात कही थी। दोनों एक्ट्रेसेज ने एक दूसरे के खिलाफ भी बोला था। लेकिन अब ये तिकड़ी दोस्त बन गई है। रवीना ने हाल में दिए एक इंटरव्यू में कहा कि वो अक्षय की दोस्त हैं। शिल्पा के साथ भी अच्छा बांड शेयर करती हैं।
ब्रेकअप का दर्द भुलाकर अब अक्षय की दोस्त हैं रवीना
जूम के साथ बातचीत में रवीना टंडन ने अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी के साथ अपने रिश्ते पर बात की। एक्ट्रेस ने कहा, ‘मुझे लगता है कि हम सब अब दोस्त बन गए हैं। देखिए, हम सब छोटी उम्र में थे। हम सब एक ही इंडस्ट्री में हैं। इन सब चीजों से कौन नहीं गुजरा? कौन लिंक-अप, ब्रेक-अप, रिलेशनशिप से नहीं गुजरा, कौन नहीं गुजरा? आज अक्षय और मैं दोस्त हैं, शिल्पा और मैं दोस्त हैं। हम सब दोस्त हैं। हम उस दौर से आगे बढ़ चुके हैं। हम अपने परिवारों के लिए बहुत खुश हैं, हम अपने बच्चों के लिए बहुत खुश हैं’।

अक्षय के साथ की फिल्म वेलकम 3
रवीना ने अक्षय के बारे में कहा, 'अक्षय और मैंने अभी वेलकम 3 खत्म की है और हमने अपनी पूरी टीम के साथ एन्जॉय किया। हम इस फिल्म के दौरान खूब हंसे, कितनी फनी फिल्म है। हमने एक दूसरे के साथ फिर से काम करना एन्जॉय किया। सुनो, आपको बड़ा और मिच्योर होना पड़ता है। हम एक दूसरे के लिए खुश हैं। अक्की और मैं हमेशा से अच्छे दोस्त हैं'। पहले भी रवीना इस बारे में बात कर चुकी हैं।एक्ट्रेस ने कहा था कि वो आगे बढ़ चुकी हैं और उनके मन में कोई कुढ़न, जलन या नफरत नहीं है।
90s में मशहूर था इनका अफेयर
बता दें, 90 के दशक में अक्षय कुमार और रवीना टंडन का अफेयर सुर्खियों में रहा था। दोनों ने सगाई की थी जो बाद में टूट गई। इसके बाद एक्टर का नाम शिल्पा शेट्टी के साथ ही जुड़ा। दोनों ने भी कई साल एक दूसरे को डेट किया और फिर अलग हो गए। शिल्पा अपने इस टूटे हुए रिश्ते से मुश्किल से बाहर निकल पाई थीं। लेकिन अब दोनों एक्ट्रेस रिश्ते में आगे बढ़ चुकी हैं।

लेखक के बारे में
Usha Shrivasपरिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।
एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




