अमिताभ बच्चन इस उम्र में भी सुबह 4 बजे तक करते हैं काम, बताया प्रॉब्लम को सोल्व करने का सही तरीका

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन ने हाल में बताया कि किसी भी प्रॉब्लम का समाधान कैसे ढूंढा जाना चाहिए। एक्टर ने बताया कि वो इस उम्र में भी सुबह 4 बजे तक काम करते हैं। फिर आराम और अपना नया दिन शुरू करते हैं।

Amitabh Bachchan

बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन अपने पिछले कुछ ब्लॉग में काम के लिए अपना प्यार दिखा चुके हैं। एक्टर ने बताया था कि वो उम्र के हर पढ़ाव पर काम करते रहना चाहते हैं। अब उन्होंने अपने नए ब्लॉग के जरिए बताया कि कैसे वो सुबह के 4 बजे तक काम कर रहे हैं।एक्टर 83 साल के हो गए हैं और अपने वर्क कमिटमेंट को पूरा करते हैं।अपनी फिल्मों के अलावा एक्टर दूसरे तरीकों से भी अपने फैंस को अधिक समय देते हैं। संडे दर्शन के साथ अपने सोशल मीडिया पोस्ट और ब्लॉग के जरिए वो फैंस के साथ जुड़े हुए हैं।

सुबह 4 बजे तक करते हैं काम

अमिताभ बच्चन ने अपने नए ब्लॉग में अपना वर्क रुटीन शेयर करते हुए बताया कि वो अभी उठे हैं। सुबह 4 बजे तक काम करते रहे, अब काम के लिए तैयार हैं। सब अपना ध्यान रखे। गर्मी से खुद को बचाए रखें, हाइड्रेटेड रहें। अमिताभ बच्चन ने आगे प्रॉब्लम को डील करने का तरीका बताया है। एक्टर ने लिखा है, ‘प्रॉब्लम की एक अच्छी बात यह है कि वे बाद में भी प्रॉब्लम ही रहेंगी; उनसे तुरंत निपटना जरूरी नहीं है। हर दिन कुछ न कुछ सीखने को मिलता है और किसी न किसी परेशान करने वाली प्रॉब्लम के सामने आने से व्यक्ति को उस प्रॉब्लम समझ आती है, और बदले में, वह ज्ञान उसे और अधिक समझदार बनाता है।’

कॉन्फिडेंस के साथ पॉजिटिविटी जरूरी

अमिताभ बच्चन ने आगे लिखा ‘सीखने के लिए आपको किसी प्रॉब्लम की जरूरत नहीं होती; लेकिन अगर अगली बार ऐसी कोई दिक्कत आती है, तो वो सिर्फ उसके समाधान के लिए, बल्कि जीवन की अनिश्चितताओं और अनिश्चितताओं को समझने के लिए तैयार रहना चाहिए; यही अनिश्चितताएं और अनिश्चितताएं जीवन को जीने योग्य बनाती हैं। कॉन्फिडेंस के साथ पॉजिटिविटी जरूरी।’

अमिताभ बच्चन के आने वाले प्रोजेक्ट

वर्क फ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन एकाध नए प्रोजेक्ट में नजर आ सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक एक्टर सेक्शन 84 नाम की फिल्म में दिखेंगे। इसके अलावा उनके पास कल्कि पार्ट 2 भी है जिसमें उन्होंने अश्वथामा का किरदार निभाया है। पहले पार्ट में एक्टर के काम को पसंद किया गया था। दूसरे पार्ट की शूटिंग शुरू हो गई है। एक्टर अहम किरदार में नजर आए थे। इस फिल्म में प्रभास और दीपिका पादुकोण ने काम किया था। अब दीपिका इस प्रोजेक्ट से बाहर हो चुकी हैं और उनकी जगह साई पल्लवी ने ली है। फिल्म की रिलीज से जुड़ी कोई नई जानकारी नहीं है।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।